प्रेम की सजा मिली मौत! झूठी शान में भाई बना दरिंदा, बहन की कर दी हत्या

0
प्रेम की सजा मिली मौत! झूठी शान में भाई बना दरिंदा, बहन की कर दी हत्या


Last Updated:

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में प्रेस प्रसंग के शक में एक भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Zoom

भाई ने की बहन की हत्या

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने कथित ऑनर किलिंग में अपनी ही बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव का है. यहां 25 वर्षीय आमिर ने अपनी 21 वर्षीय बहन अदीबा की झूठी शान के नाम पर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतका का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर उससे फोन पर बात करती थी. इसी बात से नाराज होकर भाई ने चाकू से उसकी गर्दन काटकर उसकी जान ले ली और फरार हो गया.

पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम की जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया. डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चौकीदार ने दी सूचना
शाहपुर क्षेत्र से चौकीदार के माध्यम से सूचना मिली कि आदमपुर गांव की रहने वाली लगभग 21-22 वर्षीया अदीबा की उसके सगे भाई आमिर ने गला काटकर हत्या कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की किसी युवक से बात करती थी, इसी बात को लेकर भाई ने उसकी हत्या की. अब पुलिस आरोपी भाई की तलाश में जुटी है और जांच में जुट गई है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *