फसल के चौकीदार हैं ये मामूली पत्ते! कीट-रोगों से करते हैं बचाव, किसान ऐसे करें उपयोग

0
फसल के चौकीदार हैं ये मामूली पत्ते! कीट-रोगों से करते हैं बचाव, किसान ऐसे करें उपयोग


Last Updated:

Agriculture News: नीम की पत्तियां फसलों के लिए फायदेमंद हैं, कीटों से बचाव करती हैं. कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सी के त्रिपाठी के अनुसार, नीम का रस बनाकर छिड़कने से फसल सुरक्षित रहती है.

हाइलाइट्स

  • नीम की पत्तियां फसलों को कीटों से बचाती हैं.
  • नीम का रस बनाकर फसलों पर छिड़कें.
  • नीम के बीज का मिश्रण भी फायदेमंद होता है.

हमारे आसपास कुछ ऐसे लाभकारी और औषधीय महत्व की चीज पड़ी होती है, जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन यह चीज हमारे लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इसके बारे में भी हम नहीं जान पाते. इसी तरह हमारे आसपास नीम की पत्तियां पड़ी होती हैं, लेकिन किसानों के लिए और उनकी फसल के लिए यह कितनी फायदेमंद होगी. आज हम इसके बारे में ही बात करेंगे और इस पर कृषि वैज्ञानिक से बात करते हुए जानेंगे कि नीम की पत्तियां के प्रयोग से किस किस तरह से फसल को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं नीम की पत्तियों का खेती में उपयोग.

इन चीजों में होगा फायदा 
कृषि विज्ञान केन्द्र सुल्तानपुर में कार्यरत  कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सी के त्रिपाठी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि नीम की पत्ती किसानों की फसल के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसकी पत्तियों का अगर हम सही इस्तेमाल करें तो इससे कई तरह के खतरनाक कीट जैसे रस चूसक कीट, इलियों आदि जो फसलों को नुकसान करते हैं उनसे छुटकारा मिल सकता है.

इस तरह बनाएं रस 
फसल को कीटों से बचाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियां को कूट लेना चाहिए और उसे पानी में थोड़ी देर के लिए रख लेना चाहिए. इसके बाद इस मिश्रण में 5 लीटर गाय का मूत्र और कुछ मात्रा में गाय का गोबर रखकर इसे मिश्रित कर लें और कम से कम 48 घंटे तक इसको रख दें. 48 घंटे के बाद इसको किसी कपड़े से छान लेना चाहिए. छानने के बाद निकलने वाले रस को फसलों पर छिड़कने से इन खतरनाक कीटों से फसल को बचाया जा सकता है.

होगा आर्थिक फायदा 
नीम की पत्तियों के इस प्रयोग से फसल में लगने वाले खतरनाक कीट से होने वाले आर्थिक नुकसान को हम बचा सकते हैं और किसानों को नीम की पत्तियों के सदुपयोग का भी मौका मिल जाएगा. इसके साथ ही साथ अगर नीम का बीज मिल जाए तो उसका भी मिश्रण किसानों की फसल के लिए काफी फायदेमंद होता है.

homeagriculture

फसल के चौकीदार हैं ये मामूली पत्ते! कीट-रोगों से करते हैं बचाव,जानें उपयोग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *