‘बंटी-बबली और बहू ने मारा है’ लिखकर छोड़ा सुराग, ऋतु की तलाश में जुटीं 5 पुलिस टीमें

0
‘बंटी-बबली और बहू ने मारा है’ लिखकर छोड़ा सुराग, ऋतु की तलाश में जुटीं 5 पुलिस टीमें


Last Updated:

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. घर और दुकान से मिले चार शवों के साथ दीवारों और दफ्ती पर लिखे कुछ संदेशों ने इस मामले को और रहस्यमय बना दिया है. पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से जांच रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है. इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने पांच विशेष टीमें गठित की है.

Zoom

प्रयागराज चौगुनी हत्याकांड की जांच में जुटी पांच टीमें

प्रयागराजः कोतवाली थाना क्षेत्र के साउथ मलाका में हुए चौहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने पांच टीमें गठित की हैं. जांच के दौरान घर में मिली एक दफ्ती पर बंटी-बबली और बहू ने मारा है लिखा मिला है. जिसके बाद पुलिस जेल में बंद अश्विनी वैश्य की कथित पत्नी और प्रेमिका ऋतु की तलाश में जुट गई है. अधिकारियों का मानना है कि इस रहस्यमयी संदेश और हत्याकांड के बीच कोई महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है.

प्रयागराज के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित साउथ मलाका में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला लगातार उलझता जा रहा है. पुलिस को अब तक की जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिन्होंने इस सनसनीखेज वारदात को और रहस्यमय बना दिया है. हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं जो अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है.

मंगलवार को घर के मुखिया वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी के शव घर के अंदर बरामद हुए थे. वहीं देर शाम लापता बेटे अभिषेक वैश्य का शव परिवार की एक दुकान से मिला. पुलिस के अनुसार अभिषेक का शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उसके शरीर में सड़न शुरू हो चुकी थी. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रेमिका ऋतु की तलाश
जांच के दौरान पुलिस को घर की दीवारों और एक दफ्ती के टुकड़े पर बंटी-बबली और बहू ने मारा है जैसे संदेश लिखे मिले हैं. इसी आधार पर जांच एजेंसियां अब परिवार के छोटे बेटे अश्विनी वैश्य की कथित पत्नी और प्रेमिका ऋतु की तलाश में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक ऋतु कुछ दिन पहले ही एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आई है, जबकि अश्विनी फिलहाल कौशांबी जेल में बंद है. पुलिस को उम्मीद है कि ऋतु के मिलने पर कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते है.

हत्या की आशंका जता रही पुलिस
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अश्विनी और अभिषेक दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है और दोनों के अपने पिता से संबंध भी अच्छे नहीं थे. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शवों पर चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका को प्रमुखता से लेकर जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए है, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर और दुकान दोनों जगह बाहर से ताले लगे हुए थे, जिन्हें तोड़कर शव बरामद किए गए. शुरुआती अनुमान है कि किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या की गई है. हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

हत्या की अहम कड़ी अब ऋतु
इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी अब ऋतु को माना जा रहा है. पुलिस का मानना है कि घर में लिखे गए संदेशों और परिवार के अंदरूनी विवादों का सच सामने आने पर चौहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझ सकती है. अधिकारियों ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *