बच्चों को देना चाहते हैं बेस्ट एजुकेशन, तो इन टॉप स्कूलों में करवाएं एडमिशन
Last Updated:
Top Schools in Farrukhabad: अगर आप फर्रुखाबाद में हैं और अपने बच्चे के लिए बेहतर स्कूल देख रहे हैं, तो फर्रुखाबाद में सीबीएसई और यूपी बोर्ड के टॉप स्कूल में मौजूद हैं.
कमालगंज का यह एसएसवी यानि स्वराज वीर शिक्षा सदन इंटर कालेज की स्थापना वर्ष 2001 में हुई है. ये जिले का सबसे चर्चित स्कूल है. नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के लिए यहां कुल 18 टीचर्स के अलावा टोटल सपोर्टिंग स्टाफ 5 हैं. यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल में अभी करीब 2,000 के करीब स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं. इस विद्यायल की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल है पिछले कुछ सालों से 10th और 12th के जिला टॉपर यहीं से निकलते हैं. यहां बच्चों के लिए कई कोर्स, आर्ट और क्राफ्ट, सिंगिंग और स्पोर्ट्स आदि की भी सुविधा है. फ़ीस की बात करें, तो 2600 और 4800 रुपये तक सालाना है.

फर्रुखाबाद के कमालगंज का यह प्राचीन स्कूलों में से एक है. श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज जिले का पुराना और प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है. इसकी स्थापना 1961 में हुई है. यहां 6 वीं से लेकर 12वीं तक करीब 500 से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं. फ़ीस 600 प्रति साल है. जिले में इस स्कूल को 3 और शाखाएं हैं.

स्कूल की शुरुआत वर्ष 2013 में हुई है. ये रजीपुर गांव में जिले का टॉप प्राइवेट स्कूलों में से एक है. यहां अभी लगभग 300 के करीब स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं और नर्सरी से 8 वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है. यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है. वहीं फीस की बात करें तो सबसे कम 400 रुपये तक मासिक रहती है. यहां के डायरेक्टर ने बताया है कि यहां स्पोर्ट्स ग्राउंड, म्यूजिक, आर्ट जैसी कई सुविधाएं बच्चों के लिए मौजूद है.

JSM पब्लिश स्कूल को बहुत अधिक समय नहीं हुआ है. यहां के शिक्षण और सुविधाओं को देखते हुए यह जिले के टॉप स्कूलों में शुमार हो चुका है. बता दें कि यहां पर कक्षा नर्सरी से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई होती है. कुल 500 स्टूडेंट्स यहां पढ़ते हैं, जिसके लिए फीस यहां पर न्यूनतम फीस ली जाती है. CBSE से मान्यता प्राप्त इस स्कूल में एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज और अच्छा पढ़ाई का माहौल मिलता हैं.

RP इंटर कालेज कमालगंज के महरूपुर रावी में स्थित है. इसकी स्थापना 1954 में हुई थी. इसकी गिनती जिले के टॉप स्कूलों में होती है. यहां आज के समय में 500 से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ रहे है. कक्षा 6 से 12 वीं तक की फ़ीस न्यूनतम ली जाती है. यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त यहां के प्रधानाचार्य ने बताया कि हमारे यहां बच्चों के लिए हर सुख सुविधा, एक्स्ट्रा एसिविटीज कराई जाती हैं.