बड़ा ही रहस्यमयी है आगरा का यह किला, यहां शाहजहां को किया गया था कैद, रोचक है इतिहास
Last Updated:
Agra News: आगरा किला अकबर द्वारा लाल पत्थर से बनाया गया. बाद में शाहजहां ने इसमें संगमरमर लगवाया. औरंगजेब ने शाहजहां को यहीं कैद किया था. आज यह भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन है और पर्यटकों का आकर्षण है.
शाहजहां ने किले में लाल पत्थर की जगह लगाया सफ़ेद संगमरमर
इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे ने बताया कि जब शाहजहाँ का राज आया तो उसके किले में कई बदलाव करवाए. इतिहासकार ने कहा कि शाहजहाँ ने मीना मस्जिद, नगीना मस्जिद, दीवान – ए – खास और किले में मौजूद कई ईमारत में सफ़ेद पत्थर लगवा दिए. इसके अतिरिक्त किले में कई बड़े बदलाव भी किये गए. उन्होंने बताया कि उसके बाद अलग अलग शासक आये और उन्होंने अपने हिसाब से यहाँ कार्य कराया. आज वर्तमान में आगरा किला भारतीय पुरतात्व विभाग के अधीन है. आगरा किले को देखने के लिए हजारों लोग आते है. इसके इतिहास के बारे में विदेशी पर्यटक बेहद रूचि रखते है. आगरा किला आगरा की शान है. यह ताजमहल की कुछ ही दुरी पर स्थित है.
आगरा किले में ही औरंगजेब ने शाहजहां को कैद करके रखा था
इतिहासकार राज किशोर शर्मा राजे ने बताया कि औरंगजेब अपने पिता शाहजहां से नाराज था, क्योंकि शाहजहां औरंगजेब के पक्ष में नहीं थे, जिस कारण उसने पिता को आगरा किले में ही बंदी बना लिया था. औरंगजेब ने शाहजहां को उस कैदखाने में बंदी बनाया था. जहां से शाहजहां ताजमहल का खिड़की द्वारा दीदार कर सके. इतिहासकार ने कहा कि शाहजहां वहीं से ताजमहल को निहारा करता था. इतिहासकार राजे ने कहा कि शाहजहां करीब 8 साल तक आगरा किले में ही बंदी बने रहे थे. शाहजहां की मौत के बाद उसके शव को नदी के माध्यम से ताजमहल तक ले जाया गया था. ताजमहल में शाहजहां के शव को दफनाया गया था…
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें
पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें