बरसात के मौसम में बंपर मुनाफा देंगी ये सब्जी, इस विधि से करें खेती
Last Updated:
किसान शेखर ने लोकल 18 से कहा कि बताया पहले हम धान गेहूं आदि की खेती करते थे पर इसमें हमें अधिक मुनाफा नहीं हो पा रहा था. इसके बाद हमने करेले की खेती की शुरुआत की जिसमें हमें अच्छा मुनाफा हुआ. इस समय करीब दो बीघ…और पढ़ें
इस किसान ने करेले की खेती से बदली किस्मत आज इस खेती से उन्हें लागत के हिसाब से अच्छा मुनाफा मिल रहा है. जिसके लिए वह कई सालों से इसकी खेती कर रहे हैं बाराबंकी जिले के सहेलियां गांव के रहने वाले किसान शेखर अन्य फसलों के अलावा करेले की खेती की शुरुआत की जिसमें उन्हें अच्छा फायदा देखने को मिला आज करीब दो बीघा में करेले की खेती कर एक फसल पर 90 से 1लाख रूपये मुनाफा कमा रहे हैं.
इसकी खेती कर रहे किसान शेखर ने लोकल 18 से कहा कि बताया पहले हम धान गेहूं आदि की खेती करते थे पर इसमें हमें अधिक मुनाफा नहीं हो पा रहा था. इसके बाद हमने करेले की खेती की शुरुआत की जिसमें हमें अच्छा मुनाफा हुआ. इस समय करीब दो बीघे में करेले की खेती कर रहे हैं जिसमें लागत करीब एक बीघे में 15 से 20 हजार रुपए आती है. मुनाफा करीब एक लाख रुपये तक हो जाता है. बरसात के सीजन में करेले की मांग काफी बढ़ जाती है क्योंकि आजकल इसकी खेती बहुत ही कम की जाती है. इसकी खेती हम मचान विधि से करते हैं क्योंकि बारिश के पानी से फसल को नुकसान कम होता है. पैदावार अच्छी होती है .
करेले की खेती से लाखों कमा रहे
इसकी खेती करना बहुत ही आसान है.करेले की खेती के लिए मचान विधि सबसे उत्तम मानी जाती है, क्योंकि इस विधि से करेले की फसल से अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते हैं. किसान इस विधि में अपने पूरे खेत में जाल बनाकर करेले की बेल को फैला देता है. इस विधि से फसल पशुओं के द्वारा नष्ट नहीं होती है और साथ ही बेल वाली सब्जी होने के कारण यह जाल में अच्छे से फैल जाती है वही करेले की बुवाई करने के लगभग 60 से 65 दिनों में इसकी फसल तैयार हो जाती है