बरेली में ईंट भट्टा की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत, चार घायल
Last Updated:
Bareilly News Today Hindi: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए. हादसा करीब…..
जिला बरेली तहसील मीरगंज.
बरेली: उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील मीरगंज, ग्राम परोरा में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया. यह हादसा चर्चा का विषय बना हुआ है. जिला बरेली तहसील मीरगंज के यहां एक ईंट भट्टा की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. आनन-फानन में मीरगंज पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया. स्थानीय लोगों की मदद से मालबे में दबे और घायल मजदूरों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगाने की कोशिश भी की जिसे प्रशासन हटाने में लगी रही.
घायल मजदूर के परिजनों ने मीडिया से बताया कि हर्ष स्वरूप मौर्य, घायल मजदूर बबलू मौर्य के भाई हैं. हादसे की सूचना मिलने पर वह अपने भाई को देखने अस्पताल पहुंचे. हर्ष स्वरूप मौर्य बताते हैं कि लीलाधर, इसरार, बबलू और संजीव नाम के मजदूर इस हादसे के शिकार हुए हैं. एक मजदूर की मौत हो गई है. बाकी चार मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस पूरे मामले पर मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी दक्षिण अंशिका वर्मा ने बताया की एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है. सभी दबे हुए पांच मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है. इसमें से एक मजदूर की मृत्यु हो चुकी है. पंचनाम भर पोस्टमार्टम हाउस के लिए रेफर कर दिया गया है. CHC सेंटर मीरगंज में रेस्क्यू करे हुए चार मजदूरों को भर्ती कराया गया था जिसमें तीन मजदूरों की हल्की-फुल्की पट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया है. एक मजदूर की हालत गंभीर है. उसके पैर में दो जगह फ्रैक्चर होने के कारण जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों की तहरीर पर, ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे किनारे स्थित ईंट भट्ठे की कच्ची दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए. हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ. दो घंटे में बुलडोजर से मलबा हटाकर चार मजदूरों को बाहर निकाला गया. चारों गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पांचवें मजदूर की मौत हो गई. उसका शव करीब तीन घंटे बाद निकाला जा सका. घटना के बाद मजदूरों के परिजन आक्रोशित हो गए और हाईवे पर आकर जाम लगाने की कोशिश की.
तृप्ति गुप्ता, एसडीएम मीरगंज
मीरगंज क्षेत्र के परौरा गांव के समीप नेशनल हाईवे किनारे दुर्गा ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है. शनिवार को सुबह मजदूर भट्ठे में ईंटों की भराई कर रहे थे. इसी दौरान भट्ठे की एक गज चौड़ी कच्ची दीवार भर भराकर गिर गई. दीवार के मलबे में पांच मजदूर दब गए. चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. मलबा हटाने के लिए जेसीबी और क्रेन लाई गईं. इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गा. परिजनों की तहरीर पर ईंट भट्टा मलिक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.