बरेली में भूसा दान के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, बीईओ सत्यदेव हटाए गए

0
बरेली में भूसा दान के आदेश पर बड़ी कार्रवाई, बीईओ सत्यदेव हटाए गए


Last Updated:

बरेली में स्कूलों से 46 किलो भूसा दान करने के आदेश को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ी कार्रवाई तक पहुंच गया है. शिक्षकों के विरोध और मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे. जांच में खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव दोषी पाए गए, जिसके बाद उन्हें पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया.

Zoom

बरेली में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूलों के शिक्षकों से भूसा दान कराने के आदेश को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कार्रवाई तक पहुंच गया है. जिले में हर स्कूल से 46 किलो भूसा दान करने के आदेश के बाद शिक्षकों में भारी नाराजगी फैल गई थी. आदेश सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और शिक्षकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

बीईओ सत्यदेव पर गिरी गाज

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को सौंपी थी. जांच में भूसा दान को अनिवार्य करने वाला आदेश जारी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सत्यदेव दोषी पाए गए. इसके बाद देर शाम बीएसए ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी.

विभाग को शिक्षा से जुड़े कामों पर ही ध्यान देना चाहिए

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बीईओ सत्यदेव को उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है. वहीं शिक्षकों का कहना है कि स्कूलों पर इस तरह के आदेश थोपना गलत है और विभाग को शिक्षा से जुड़े कामों पर ही ध्यान देना चाहिए.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह आदेश गोशालाओं के लिए भूसा एकत्र करने के उद्देश्य से जारी किया गया था. विभागीय अधिकारियों ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालय प्रधानाध्यापकों को निर्देश भेजकर जल्द से जल्द भूसा उपलब्ध कराने को कहा था. आदेश में प्रति विद्यालय 46 किलो भूसा देने की बात लिखी गई थी, जिससे शिक्षकों में यह संदेश गया कि यह दान अनिवार्य किया जा रहा है. इसके बाद कई शिक्षक संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि शिक्षा विभाग का काम पढ़ाई व्यवस्था संभालना है, न कि शिक्षकों पर इस तरह का दबाव बनाना.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *