बरेली में 300 करोड़ की संपत्ति पर, संभल में मस्जिद पर, दौड़ने वाला है बुलडोजर
Live now
Last Updated:
Bareilly Violence Sambhal Masjid Demolish Live: बरेली में सोमवार को भी बवाल करने वालों पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है. प्रशासन हिंसा के मास्टरमाइंड डॉ. नफीस, नदीम फरहत और आरिफ की 300 करोड़ की सीज संपत्तियों …और पढ़ें
Bareilly Violence Sambhal Masjid Demolish Live: उत्तर प्रदेश के बरेली और संभल शहर में सोमवार को बुलडोजर चलेगा. एक तरफ जहां संभल में बुलडोजर के जरिए मस्जिद गिराई जाएगी तो वहीं बरेली में हिंसा के आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा. संभल में मस्जिद को गिराने का आदेश दिया जा चुका है. लेकिन अभी तक मस्जिद जस की तस बनी हुई है. वहीं बरेली में 300 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर प्रशासन द्वारा एक्शन लिया जा सकता है. बरेली में हिंसा के बाद से लगातार सड़कों पर बुलडोजर दौड़ रहे हैं. यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट…
October 6, 2025 07:04 IST
Sambhal Masjid Update: संभल मस्जिद पर चल सकता है बुलडोजर
संभल मस्जिद अपडेटः उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रायाबुजुर्ग में तालाब की जमीन पर बनी मस्जिद को स्वयं तोड़ने का समय पूरा हो चुका है. लेकिन मस्जिद कमिटी मस्जिद का एक चौथाई हिस्सा भी नहीं तोड़ पाई है. इसलिए संभावना है कि सोमवार को प्रशासन बुलडोजर की कार्रवाई कर सकता है.