बलिया में मिला संदिग्ध मोर्टार, पाकिस्तानी होने का शक, मचा हड़कंप

0
बलिया में मिला संदिग्ध मोर्टार, पाकिस्तानी होने का शक, मचा हड़कंप


Last Updated:

Ballia News : संदिग्ध मोर्टार ईंट भट्ठे के लिए सूखे तालाब की खुदाई के दौरान मिला. मछली पकड़ने उतरे बच्चों ने इसे कबाड़ समझकर काटने की कोशिश की, लेकिन समय रहते रोक लिया गया. फोरेंसिक टीम के इंतजार में गांव में दहशत और जिज्ञासा दोनों चरम पर हैं. मोर्टार पर ‘ODR 11.06’, ‘सर्कल में 204A’ और एक तरफ ’51 MM M ILLG’ लिखा हुआ है. मोर्टार पर बने चिन्हों से उसके पाकिस्तान से संबंध होने का अनुमान लगाया जा रहा है. बच्चे इसे कबाड़ में बेचने की फिराक में थे.

Zoom

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

बलिया. यूपी के बलिया स्थित मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में आज (मंगलवार) दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब ईंट भट्ठे के लिए सूखे तालाब की खुदाई के दौरान संदिग्ध मोर्टार मिला. मछली पकड़ने उतरे बच्चों ने इसे कबाड़ समझकर काटने की कोशिश की, लेकिन समय रहते रोक लिया गया. मोर्टार पर बने निशान, ‘51 MM’ जैसी लिखावट और चांद-सितारा जैसे चिन्ह ने शक को और गहरा कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम के इंतजार में गांव में दहशत और जिज्ञासा दोनों चरम पर हैं.

कबाड़ में बेचने की फिराक
मोर्टार पर लिखे निशान और चिन्हों से पाकिस्तान से संबंध होने का अनुमान लगाया जा रहा है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया है. घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है. ईंट भट्ठे के लिए तालाब का पानी निकालकर घर बनाने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लालच में तालाब में उतर गए. वहां उन्हें एक पुराना मोर्टार मिल गया. उत्साहित बच्चे इसे कबाड़ में बेचने की सोच रहे थे और ग्राइंडर से काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी बड़े लड़कों ने देख लिया और बच्चों को ऐसा करने से रोका.

आगे क्या होगा
मोर्टार पर स्पष्ट रूप से ‘ODR 11.06’, ‘सर्कल में 204A’ और एक तरफ ’51 MM M ILLG’ लिखा हुआ था. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पर चांद-सितारे का चिन्ह भी था, जो पाकिस्तानी सेना से जुड़ा माना जाता है. ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पुराना है लेकिन मोर्टार कहां से आया, यह रहस्य बना हुआ है. कोई पुराना युद्ध का अवशेष है या कोई और साजिश, इस पर चर्चा जोरों पर है. ग्रामीणों ने तुरंत मनियर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को सूचना दी. मौके पर पहुंचे थानेदार ने मोर्टार का मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम जल्द ही पहुंचकर जांच करेगी. फिलहाल मोर्टार को सुरक्षित रख दिया गया है

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *