Skip to content

Mera Pratapgarh

Hindi samachar

Primary Menu

Mera Pratapgarh

  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • More
  • Home
  • Pratapgarh News
  • बलिया स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के खाते में 1.48 करोड़ ट्रांसफर, विजिलेंस जांच से खुला राज
  • Pratapgarh News

बलिया स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के खाते में 1.48 करोड़ ट्रांसफर, विजिलेंस जांच से खुला राज

Mera Pratapgarh April 17, 2026 0
बलिया स्वास्थ्य विभाग के लिपिक के खाते में 1.48 करोड़ ट्रांसफर, विजिलेंस जांच से खुला राज

Last Updated:April 17, 2026, 11:22 IST

Ballia Latest News: बलिया में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ लिपिक दया वर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. विजिलेंस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि उनके बैंक खाते में 69 लोगों द्वारा करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. यह लेन-देन वर्ष 2013 से 2017 के बीच का बताया जा रहा है.

Zoom

वरिष्ठ लिपिक दया वर्मा

बलियाः बलिया में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है. सरकारी विभागों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच यह खुलासा बेहद गंभीर माना जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ लिपिक दया वर्मा अब विजिलेंस की जांच के घेरे में है. जांच में सामने आया है कि उनके बैंक खाते में 2013 से 2017 के बीच 69 लोगों द्वारा करीब 1 करोड़ 48 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. इस सूची में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ कुछ जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के नाम भी बताए जा रहे है. जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है.

जानकारी के अनुसार इन पैसों को ट्रांसफर करने वालों में स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, नेता और अधिकारी शामिल हैं. इस मामले ने विभाग में हलचल मचा दी है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि विजिलेंस से प्राप्त पत्र के आधार पर यह जानकारी सामने आई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दया वर्मा के खाते में पैसा ट्रांसफर
जिला सर्विलांस अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) प्रभारियों को पत्र जारी कर उन कर्मचारियों की जानकारी मांगी है, जिन्होंने दया वर्मा के खाते में पैसा ट्रांसफर किया है. सूत्रों के मुताबिक दया वर्मा पर पहले भी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने और ट्रांसफर-पोस्टिंग में भूमिका निभाने के आरोप लगते रहे है. जिन पर कार्रवाई भी हो चुकी है. अब विजिलेंस की जांच में बड़े पैमाने पर लेन-देन सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है.

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा
बताया जा रहा है कि इस पूरे प्रकरण में कई स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ कुछ राजनेताओं की भी संलिप्तता की जांच की जा रही है. आरोप है कि नौकरी और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे लिए गए. विजिलेंस की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. जिससे कई और लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

April 17, 2026, 11:18 IST

Source link

Post Navigation

Previous कभी गायक तो कभी कारपेंटर बनते हैं गुरुजी, अनोखे अंदाज में सिखाते हैं सबक
Next गर्मी से राहत का नया जुगाड़, आ गया आइस चैम्बर वाला हाईटेक कूलर जो घर को बना द

More Stories

चाइनीज मांझे ने बनाया मंत्री संजय गंगवार के भतीजे को शिकार, हालत स्थिर
  • Pratapgarh News

चाइनीज मांझे ने बनाया मंत्री संजय गंगवार के भतीजे को शिकार, हालत स्थिर

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0
पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई
  • Pratapgarh News

पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0
Live: कौन है लवकुश मिश्रा, जिसे उठा ले गई SIT, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एक्शन
  • Pratapgarh News

Live: कौन है लवकुश मिश्रा, जिसे उठा ले गई SIT, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एक्शन

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल के पोस्ट

  • चाइनीज मांझे ने बनाया मंत्री संजय गंगवार के भतीजे को शिकार, हालत स्थिर
  • पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई
  • Live: कौन है लवकुश मिश्रा, जिसे उठा ले गई SIT, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एक्शन
  • मानसून करने जा रहा है खेल, 90KM की रफ्तार से हवा, 19 राज्यों में घटाटोप बारिश
  • CSK से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

श्रेणियाँ

  • Pratapgarh News

हो सकता है आप चूक गए हों

चाइनीज मांझे ने बनाया मंत्री संजय गंगवार के भतीजे को शिकार, हालत स्थिर
  • Pratapgarh News

चाइनीज मांझे ने बनाया मंत्री संजय गंगवार के भतीजे को शिकार, हालत स्थिर

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0
पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई
  • Pratapgarh News

पति का साथ और यूट्यूब बना सहारा, उमरा ने घर बैठे शुरू किया ये बिजनेस, हो रही अच्छी कमाई

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0
Live: कौन है लवकुश मिश्रा, जिसे उठा ले गई SIT, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एक्शन
  • Pratapgarh News

Live: कौन है लवकुश मिश्रा, जिसे उठा ले गई SIT, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एक्शन

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0
मानसून करने जा रहा है खेल, 90KM की रफ्तार से हवा, 19 राज्यों में घटाटोप बारिश
  • Pratapgarh News

मानसून करने जा रहा है खेल, 90KM की रफ्तार से हवा, 19 राज्यों में घटाटोप बारिश

Mera Pratapgarh June 16, 2026 0
CSK से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर
  • Pratapgarh News

CSK से लेकर अंडर-19 कप्तान तक, तैयार हो रहे इंटरनेशनल क्रिकेटर

Mera Pratapgarh June 15, 2026 0
Copyright © Reserved - "Mera Pratapgarh" & Other Respective Writer And Owners