बहराइच पहुंचे CM योगी ने खोल दिया परियोजनाओं का भंडार, लाभार्थी खुश
Last Updated:
Bahraich News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बेड़नापुर रामलीला मैदान में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए. सीएम योगी के जाने के बाद लोकल 18 टीम से खास बातचीत में लाभार्थियों ने 2027 चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात.
बहराइच: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बेड़नापुर रामलीला मैदान में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में नानपारा और महसी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 70 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे. सीएम योगी के जाने के बाद लोकल 18 टीम से खास बातचीत में लाभार्थियों ने 2027 चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात.
लाभार्थियों के खिले चेहरे
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अभिषेक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. अभिषेक सिंह ने बताया कि इस आर्थिक सहायता से वह अपना व्यवसाय शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिल रहा है और वे नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.
लाभार्थियों की लोकल 18 से खास बातचीत
सीएम योगी के करोड़ों की परियोजना क्या शिलान्यास के बाद लाभार्थियों ने अपने हाथों में चेक लेकर जब बातचीत की, तो उन्होंने बताया या सरकार युवाओं महिलाओं और सभी जाति धर्म को फिर होने का काम करती है. महिलाएं भी अब महिला सशक्तिकरण की कहानी लिखकर आगे बढ़ रही हैं. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड से भी लोगों को खूब लाभ मिल रहा है. 2027 में निश्चित तौर पर फिर से योगी की ही सरकार यूपी में बनेगी, ऐसा लाभार्थियों ने साफ तौर पर कहा.
महिलाओं को भी बढ़ावा बन रही सशक्तिकरण
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के तहत पूनम सिंह को 20 लाख रुपये का चेक दिया गया. पूनम सिंह ने बताया कि वह पहले से ही श्रीअन्न (मिलेट्स) का स्टोर संचालित कर रही हैं. अब सरकार से मिली आर्थिक सहायता से वह अपने कारोबार का विस्तार करेंगी.
10 लाख रुपये का चेक
उन्होंने कहा कि इससे श्रीअन्न के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ेगी और किसानों को भी अपनी उपज का बेहतर बाजार मिलेगा. इसी दौरान कृष्णानंद यादव को सोलर आटा चक्की स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. कृष्णानंद यादव ने बताया कि सरकार की इस सहायता से वह आधुनिक तकनीक आधारित सोलर आटा चक्की लगाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यो के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है. उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपील भी की.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें