बागपत में बदमाशों का तांडव, टेंट व्यापारी और उसके बेटे को मारी गोली, दोनों ने तोड़ा दम

0
बागपत में बदमाशों का तांडव, टेंट व्यापारी और उसके बेटे को मारी गोली, दोनों ने तोड़ा दम


Last Updated:

Baghpat ki local news : गंभीर रूप से घायल दोनों को बाप-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. 2015 के एक पुराने मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी. घटना के सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. वारदात में घायल एक बदमाश का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में तहसील के पास का है. सूचना मिलते ही एसपी बागपत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

Zoom

बड़ौत में घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया.

बागपत. यूपी के बागपत में बदमाशों का तांडव देखने को मिला है. बागपत स्थित बड़ौत में तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर टेंट व्यापारी सोनपाल और उनके बेटे विकास पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गंभीर रूप से घायल दोनों को बाप-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई. घटना में घायल एक बदमाश का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2015 के एक पुराने मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी. घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है.

तुरंत पहुंचाया गया आस्पताल
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में तहसील के पास स्थित टेंट हाउस की दुकान पर बैठे व्यापारी सोनपाल और उनके बेटे विकास पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फायरिंग में व्यापारी और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना में एक हमलावर भी घायल हुआ है, जिसका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

रंजिश से क्या लिंक
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वर्ष 2015 के एक पुराने मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी. इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी बागपत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले के खुलासे के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया है. एडीजी मेरठ भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ कलानिधि नैथानी और कमिश्नर मेरठ बड़ौत पहुंचे. बड़ौत में घटनास्थल पहुंचकर अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया. अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत की.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *