बार-बार करते थे एक ही काम, हर साल युवक कमाते थे 8 करोड़ रुपए, पुलिस ने खोला कमाई का राज
Last Updated:
Sambhal Latest News: ऑनलाइन गेम के नाम पर चल रहे करीब 100 करोड़ के गैंबलिंग फ्रॉड का खुलासा हुआ है. गैंग लोगों को गेम में जिताकर भरोसा दिलाता था, फिर पैसे हड़पकर विदेश भेज देता था. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिर…और पढ़ें
आरोपी गिरफ्तार. यह पूरा मामला चंदौसी कोतवाली इलाके से जुड़ा है, जहां एक मजदूर के खाते में एक करोड़ सत्तर लाख रुपए आने की सूचना मिली थी और उसे 91 हजार रुपए का जुर्माना भी नोटिस के रूप में भेजा गया. इस संदिग्ध गतिविधि को लेकर मजदूर ने एसपी ऑफिस में शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद एसपी ने मामले को साइबर सेल को जांच के लिए सौंपा.
साइबर सेल की जांच में पता चला कि इस गैंग के देश भर में लगभग 500 फ्रैंचाइजी अवैध रूप से संचालित हो रही हैं. हर फ्रैंचाइजी सालाना लगभग 8 करोड़ रुपए कमाती थी. गेम के जरिए पहले लोगों को जीत दिखाकर उनकी रकम खातों में जमा करवाई जाती थी, लेकिन असल में यह रकम खाते से निकालना नामुमकिन था. खातों में रकम दिखाई देती थी, लेकिन निकालना नहीं होता था. इसके पीछे गैंग बैंक खातों का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए करता था और विदेशों में पैसे भेजता था.
धोखाधड़ी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले एजेंट
पुलिस के मुताबिक, इस पूरे फ्रॉड में कुछ एजेंट भी शामिल थे जो धोखाधड़ी से बैंक खाते गैंग को उपलब्ध कराते थे. इन खातों के जरिए ही पैसे को धोखा देकर मनी लॉन्ड्रिंग की जाती थी.
साइबर थाना पुलिस ने इस गैंबलिंग गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं जिनमें 3 लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 183 चेक, 20 सिम कार्ड, 40 डेबिट और क्रेडिट कार्ड समेत कॉलिंग और नेटवर्किंग उपकरण शामिल हैं.
पुलिस कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि यह जांच अभी भी जारी है और भविष्य में इस तरह के अन्य गैंग्स का भी पर्दाफाश किया जाएगा. इस कार्रवाई से साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और आम जनता को इस तरह के फ्रॉड से बचाने में सहायता मिलेगी.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.