बासमती धान के खेतों में छिड़क दें 1/1000 वाला ये चमत्कारी घोल… छूमंतर हो जाएंगे तना छेदक कीट

0
बासमती धान के खेतों में छिड़क दें 1/1000 वाला ये चमत्कारी घोल… छूमंतर हो जाएंगे तना छेदक कीट


Last Updated:

Paddy Farming Tips : विशेषज्ञों के अनुसार, बासमती धान की फसल में 1/1000 अनुपात वाला घोल छिड़कने से तना छेदक कीटों का प्रकोप तेजी से कम हो जाता है. यह घोल पौधों की जड़ों से लेकर तने तक असर दिखाता है और कीटों को …और पढ़ें

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में भीषण गर्मी और कम बारिश से बासमती धान की फसल की ग्रोथ प्रभावित हो रही है. ऐसी स्थिति में धान की फसल में तना छेदक कीट का प्रकोप बढ़ गया है, जो फसल को काफी नुकसान पहुंचा रहा है. गौरतलब है कि बासमती धान का पौधा सुगंधित होता है, जिसकी वजह से कीट और तेजी के साथ आकर्षित होते हैं. तना छेदक कीट पौधे के तने को अंदर से काट देता हैं, जिससे पौधे की वृद्धि रुक जाती है और वह धीरे-धीरे नष्ट हो जाता है. हालांकि किसान समय रहते रासायनिक कीटनाशक का छिड़काव कर कीट की रोकथाम कर सकते हैं.

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि एक्सपर्ट डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बासमती धान की फसल पर तना छेदक कीट फसल पर हमला कर रहे हैं. तना छेदक कीट तने को अंदर से काटकर पौधे को पूरी तरह नष्ट कर देता है. किसान रोकथाम के लिए तुरंत रासायनिक कीटनाशकों का छिड़काव करें. इससे फसल की वृद्धि में सुधार होगा और कीटों से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा. यह कीट धीरे-धीरे पूरे फसल में फैल जाता है. समय पर रोकथाम ना की जाए तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है.

समाधान और छिड़काव की विधि
किसानों को इन कीटों पर नियंत्रण के लिए रासायनिक कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए. किसान इमामेक्टिन बेंजोएट (Emamectin Benzoate) और कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड (Cartop Hydrochloride) का उपयोग कर सकते हैं. एक एकड़ फसल के लिए 150 ग्राम इमामेक्टिन बेंजोएट और 250 ग्राम कारटॉप हाइड्रोक्लोराइड को 125 से 130 लीटर पानी में मिलाकर घोल तैयार करें. इस घोल का छिड़काव सुबह जल्दी या शाम को सूरज ढलने के बाद करना सबसे अधिक प्रभावशाली होगा.

homeagriculture

बासमती धान के खेतों में छिड़क दें 1/1000 वाला ये चमत्कारी घोल! छूमंतर हो….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *