बिजनेस में खूब बरसेगा धन, कोई बड़ी डील लग सकती है हाथ, बस कर लें ये उपाय

0
बिजनेस में खूब बरसेगा धन, कोई बड़ी डील लग सकती है हाथ, बस कर लें ये उपाय


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 23 September 2025: वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें बंपर फायदा होगा. आज आप किसी नए डील को भी फाइनल कर सकते हैं. उससे आपको भविष्य में अच्छा मुनाफा होगा.

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 सितंबर को अश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन है. आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. वैदिक पंचांग के मुताबिक, मंगलवार को हस्त नक्षत्र और ब्रह्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगलवार का पूरा दिन अलग अलग चीजों के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी का कन्हैया महाराज ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. आज आपको परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा लेकिन आज आप अपने जानने वालों को पैसा उधार देने से बचें.

कर सकते हैं प्रपोज
वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है. वहीं जो लोग पार्टनर हैं आज वो कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है.

देवी मंदिर में करें ये काम
आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 8 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातक किसी देवी मंदिर में जाकर नारियल की बलि जरूर चढ़ायें  इससे आपके जीवन के सारे संकट दूर होंगे शुरू हो जाएंगे.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बिजनेस में खूब बरसेगा धन, कोई बड़ी डील लग सकती है हाथ, बस कर लें ये उपाय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *