बिजली की स्पीड से छीन लेता था कान से कुंडल, पुलिस ने सोना चोर गिरगिट का किया एनकाउंटर
Last Updated:
Ghaziabad Snatcher Encounter News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शालीमार गार्डन की पुलिस ने कुख्यात स्नैचर को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए स्नैचर की पहचान वरुण उर्फ गिरगिट के रूप में हुई है.
गाजियाबाद जिले में स्नैचर का पुलिस ने किया एनकाउंटर.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में गुरुवार की देर रात को शालीमार गार्डन पुलिस ने टीएवी कट पर कुख्यात स्नैचर गिरगिट का एनकाउंटर कर दिया. इस दौरान बदमाश गिरगिट के पैर में गोली जा लगी. इसके बाद बाद पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस खूंखार अपराधी के साथ ही पुलिस ने उसके साथी बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिर गिरगिट पर 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई राज्यों में स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे चुका है.
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भागने लगा
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक रात थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम डीएवी कट पर संदिग्ध वाहन और लोगों की सघन चेकिंग की जा रही थी. चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटर साइकिल पर सवार होकर वजीराबाद रोड की तरफ से डीएवी कट की तरफ आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके. बल्कि पीछे मुड़कर खेतान स्कूल ग्राउंड की पीछे वाली प्रेम गली में सूनसान रास्ते की तरफ भागने लगे.
खुद को घिरता देख पुलिस पर की फायरिंग
हडबडाहट के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी. इतने मे मोटरसाइकिल पर पीछे बेठे व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया. पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ और जवाबी कार्रवाई में उस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि मोटरसाइकिल चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगा. जिसे पुलिस पार्टी ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया और मौके पर ले आए.
घायल गिरगिट के पास से पुलिस को क्या मिला?
पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को रात के करीब 2.30 बजे हिरासत में ले लिया. घायल आरोपी ने अपना नाम वरून उर्फ शेरू उर्फ गिरगिट निवासी सोनीपत हरियाणा बताया और दूसरे आरोपी ने अपना नाम मो० आमिर उर्फ खन्ना निवासी न्यू मुस्तफाबाद बताया. पुलिस टीम ने घायल अभियुक्त वरून को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया. अभियुक्त वरून उर्फ शेरू उर्फ गिरगिट के पास से एक अदद चोरी की स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल और मुठभेड में प्रयुक्त 1 देशी तंमचा 315 बोर चालू हालत मय 1 खोखा कारतूस 315 बोर, जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है तथा अभियुक्त वरून की पहनी जीन्स की पैंट की बाई जेब से पीली धातू का एक लॉकेट-पेंडल बरामद हुआ.
कैसे करते थे चेन स्नैचिंग
पुलिस पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि दोनों दिल्ली, पानीपत, सोनीपत (हरियाणा), उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश मे कार द्वारा स्नेचिंग आदि घटना करने के उद्देश्य से जाते हैं व कार को पार्किंग मे खड़ा करके उसी क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर लेते हैं व दोनों लोग हेलमेट लगा कर आने-जाने वाले व्यक्तियों से कान के कुण्डल व चैन आदि छिन लेते हैं तथा रास्ते मे ही अपने-अपने कपड़े बदल लेते हैं, जिससे की हमारी पहचान छुपी रहे व कुछ दूरी पर चोरी की मोटरसाईकिल पर घूमने के बाद उसे रास्ते मे खड़ी करके अपनी गाड़ी को पार्किंग से लेकर वापस आ जाते है. अगली बार स्नेचिंग में दूसरी चोरी की मोटरसाईकिल का इस्तेमाल करते हैं.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें