बिजली के बिल से मिलेगी राहत! इस योजना के तहत रामपुर के हजारों घरों को मिलेगी
Last Updated:
रामपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 25,000 घरों को सोलर पैनल से रोशन किया जाएगा. सरकार 1 लाख 08 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. अब तक 4,86,607 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
अब सोलर पैनल से घर होगा रोशन.
हाइलाइट्स
- रामपुर में 25,000 घरों को सोलर पैनल से मुफ्त बिजली मिलेगी
- योजना के तहत 1 लाख 08 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी
- मध्यम और गरीब वर्ग को बिजली बिल से राहत मिलेगी
रामपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रामपुर में हजारों घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. इस योजना का मकसद घरों में सोलर पैनल लगाकर लोगों को सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल बिजली उपलब्ध कराना है. इसके तहत रामपुर में 25,000 घरों को सोलराइजेशन किया जाएगा, और सरकार की ओर से 1 लाख 08 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. यह योजना खासतौर पर मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई है, ताकि वे बिजली के भारी बिलों से राहत पा सकें. घर की छत पर 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जो बिजली की बचत करने के साथ-साथ पावर कट्स की समस्या से भी निजात दिलाएंगे. इसके अलावा, लोग बैंक लोन लेकर भी सोलर पैनल इंस्टाल करा सकते हैं.
रामपुर में तेज़ी से हो रहा सोलर पैनल इंस्टॉलेशन
परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार (यूपी, नोएडा) ने बताया कि अब तक रामपुर में 4,86,607 लोगों ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, और 275 घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं.
कैसे उठाएं इस योजना का लाभ?
अगर आप भी मुफ्त सौर ऊर्जा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली का बिल, मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक जैसी कुछ जरूरी दस्तावेज जरूरी होंगे.
पर्यावरण को भी मिलेगा फायदा!
यह योजना बिजली के बिल कम करने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि सौर ऊर्जा एक साफ और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है. रामपुर के लोग अब सोलर पैनल की मदद से बिजली की जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकेंगे.
Rampur,Uttar Pradesh
March 04, 2025, 15:46 IST