बुजुर्ग महिला से रेप करने वाले नसीम का 24 घंटे में ‘हिसाब’, पैर में लगी गोली
Last Updated:
Sambhal News: यूपी के संभल में 60 साल की बुजुर्ग महिला से रेप के आरोपी का हिसाब पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया. पुलिस ने आरोपी नसीम को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. आरोपी नसीम के पैर में गोली लगी है. उसने 19 भट्ठे के चौकीदार की पत्नी से रेप की वारदात को अंजाम दिया था.
संभल में बुजुर्ग महिला से रेप के आरोपी का एनकाउंटर
संभल. यूपी के संभल में 60 साल की दलित महिला से दुष्कर्म के आरोपी नसीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. वारदात के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पैर में गोली लगी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं.
चंदौसी कोतवाली इलाके में 19 मई को रात करीब 9 बजे भट्टे के चौकीदार की वृद्ध पत्नी से आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. महिला को लगातार ब्लीडिंग हो रही है और उसकी हालत गंभीर बनी है. चंदौसी सीओ ने बताया कि 20 मई की रात को टीपाइंट के पास पुलिस वाहन चेक कर रही थी. इस बीच बहजोई की तरफ से एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा. पुलिस को देख कर वह पीछे भागा. जब पुलिस उसकी और दौड़ी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर म़े एक गोली लगी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसीम पुत्र जमील अहमद बताया. आरोपी मुकदमा नंबर 146/26 का नामजद अभियुक्त है. आरोपी को इलाज को अस्पताल भेजा गया है. आरोपी के पास से बगैर नंबर बाइक, की एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं.
गौरतलब है कि 19 मई की रात 9 बजे के करीब आरोपी भट्ठे पर पहुंचा. उसने चौकीदार को पैसे देकर शराब लाने के लिए भेज दिया. इसके बाद उसने चौकीदार की बुजुर्ग पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी. चौकीदार जब वापस लौटा तो पत्नी खून से लथपथ थी. उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में एडमिट करवाया. पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई. बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें