बेटी की होने वाली थी शादी, नहीं थे पैसे, दौड़े-दौड़े थाने पहुंची विधवा महिला, फिर जो हुआ, दंग रह गए लोग

0
बेटी की होने वाली थी शादी, नहीं थे पैसे, दौड़े-दौड़े थाने पहुंची विधवा महिला, फिर जो हुआ, दंग रह गए लोग


Last Updated:

Saharanpur Latest News: सहारनपुर पुलिस ने एक विधवा महिला की बेटी की शादी धूमधाम से कराई और सभी जरूरी सामान भी दिया. महिला ने थाने में 40 दिन की मजदूरी न मिलने की शिकायत की थी. पुलिस के इस कार्य की सराहना हो रही…और पढ़ें

X

विधवा की बेटी की शादी में सहारा बनी पुलिस

हाइलाइट्स

  • सहारनपुर पुलिस ने विधवा की बेटी की शादी कराई.
  • महिला ने 40 दिन की मजदूरी न मिलने की शिकायत की थी.
  • पुलिस के इस कार्य की चारों तरफ तारीफ हो रही है.

अंकुर सैनी/सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने मानवता की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है. सहारनपुर की थाना गंगोह पुलिस एक विधवा महिला के लिए मसीहा बनकर सामने आई है. दरअसल एक गरीब विधवा महिला थाने में यह शिकायत लेकर पहुंची कि जहां पर वह घर की साफ सफाई का काम करती है, वहां पर उसको 40 दिन के काम के पैसे नहीं दिए गए, जबकि उसकी बेटी की शादी होने वाली है. ऐसे में पुलिस ने उस महिला को थाने में ही काम भी दिया और उसकी बेटी की पूरी शादी का जिम्मा उठाते हुए बड़े ही धूमधाम से उसकी बेटी शादी भी की. वहीं पुलिस के द्वारा बेटी की शादी में जरूरत का सभी सामान भी दिया गया. पुलिस के इस काम की खूब सराहना हो रही है.

पुलिस ने कराई बेटी की शादी

महिला लाडो ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि वह अपनी समस्या लेकर थाने में पहुंची थी, लेकिन उसको नहीं पता था कि थाने में उसकी न सिर्फ समस्या का समाधान किया जाएगा, बल्कि जो वह कर्ज लेकर अपनी बेटी की शादी करना चाह रही थी, उसको वह कर्ज भी लेना नहीं पड़ेगा.  बेटी की शादी की पूरी जिम्मेदारी पुलिस ने उठा ली और बड़े ही धूमधाम से उसकी बेटी की शादी हुई है. शादी में जरूरत का सभी सामान पुलिस के द्वारा दिया गया है. जहां वह बेटी की शादी के लिए लोगों से कर्ज मांग रही थी, अब उसके सिर पर किसी का कोई कर्ज नही है. बेटी की शादी भी बड़े ही धूमधाम से हो गई.  महिला ने सहारनपुर पुलिस का हाथ जोड़कर आभार जताया है.

क्या बोले सीओ

सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि गंगोह पुलिस के द्वारा गरीब विधवा महिला की बेटी की शादी कराई गई है और शादी में जरूरत का सारा सामान दिया गया है. लगातार पुलिस के द्वारा ऐसे अच्छे काम किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी मदद मिल रही है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

बेटी की थी शादी, नहीं थे पैसे, दौड़े-दौड़े थाने पहुंची विधवा महिला, फिर जो हुआ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *