बेटी बनी लुटेरी: पिता के घर गन पॉइंट पर डलवाई डकैती, प्रेमी समेत 5 हत्थे चढ़े

0
बेटी बनी लुटेरी: पिता के घर गन पॉइंट पर डलवाई डकैती, प्रेमी समेत 5 हत्थे चढ़े


Last Updated:

Moradabad News: मुरादाबाद में पीतल व्यवसायी के घर एक करोड़ से अधिक की डकैती मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस डकैती की मास्टरमाइंड कोई और नहीं उसकी अपनी बेटी थी. बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी. पुलिस ने बेटी, उसके प्रेमी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुरादाबाद में बेटी ने ही अपने प्रेमी से डलवाई थी घर में डकैती

मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने पीतल कारोबारी के घर हुई एक करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा किया है. डकैती के आरोप में पीतल कारोबारी की बेटी, उसके प्रेमी सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 11 मई को पीतल कारोबारी के यहां परिजनों को गन पॉइंट पर लेकर एक  करोड़ से अधिक की नगदी, सोने और चांदी के जेवर चोरी किये गए थे. कारोबारी के घर में मेन गेट पर डिजिटल लॉक लगा हुआ था, उसके बाद भी आरोपी डिजिटल लॉक को खोलकर घर में घुस गए. पीतल कारोबारी की बेटी ने ही डकैती में आरोपियों की मदद की थी. मुख्य आरोपी अरशद वारसी का 8-9 साल से पीतल कारोबारी की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी घटना से पहले कई बार घर की रेकी भी कर चुका था. गिरफ्तार आरोपियों से 47 लाख रुपये, दो गाड़ियां, 4 अवैध तमंचे  बरामद किये हैं.

11 मई को हुई थी घटना

पूरा मामला थाना नागफनी क्षेत्र का है, इस घटना का खुलासा करते हुए मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि इसी महीने की 11 तारीख को नागफनी थाना क्षेत्र में घटना हुई थी, जिसमें एक मुक़दमा लिखा गया था. वादी के अनुसार पांच से छह युवकों के द्वारा घर में घुसकर परिवार के लोगों को डरा धमकाकर एक करोड़ से ऊपर और कुछ अन्य सामान घर से लूट लिया गया था. इस संबंध में सभी वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और बड़ी ही सूक्ष्मता के साथ साइंटिफिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया.  इसमें सीसीटीवी फुटेज, टोल टैक्स से विभिन्न प्रकार की डिटेल्स और घटना में जो दो गाड़ियां इस्तेमाल की गई थी, उनकी जानकारी जुटाई गई. इसके बाद सीडीआर विश्लेषण किया गया. फिर पुलिस ने गुरुवार को पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया.

बाकी रिकवरी में जुटी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि इस पूरी घटना में वादी की बेटी के द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी. बेटी के प्रेमी ने ही पांच दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के द्वारा 47 लाख 24 हजार रुपए, घटना में उपयुक्त 2 गाड़ियां, 5 मोबाइल फोन और 4 तमंचे बरामद हुए हैं.  हिरासत में लिए गए अभियुक्त से पुलिस के द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है. बाकी जो रिकवरी है उसके प्रयास भी पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *