बेड पर प्रेमी की बांहों में थी बीवी, पहुंच गया पति, बोला- रूबी ये क्या है?
Last Updated:
Pati Ne Karayi Patni Ki Shaddi: 15 साल पहले मनोज की शादी पीलीभीत की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी. दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है.
शाहजहांपुर में पति ने कराई पत्नी की शादी.दोनों ने किया समझौता
पति-पत्नी ने एक समझौता लिखा और उसपर रिश्तेदारों के भी हस्ताक्षर हुए. समझौते में लिखा था, ‘मैं पति अपनी मर्जी से और पत्नी अपनी मर्जी से हम दोनों की सहमति से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा रहा हूं और आज के बाद हम दोनों का कोई रिश्ता नहीं है. अब हम दोनों ही अलग अलग रहेंगे और मेरी पत्नी अपनी प्रेमी से शादी करके उसके साथ रहेगी.’ पति ने समझौते का यह कागत पुलिस को भी दे दिया. यह पूरा मामला जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव रामनगर का है.
15 साल पहले मनोज की शादी पीलीभीत की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी. दोनों का एक बेटा और एक बेटी भी है. कुछ महीने पहले ही रूबी पड़ोस के गांव के रहने वाले युवक के संपर्क में आई. इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया. वहीं पति मनोज को जब पत्नी के इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उसने रूबी को डांटकर चेतावनी दी और घर-परिवार पर ध्यान देने को कहा.
पत्नी शादी की जिद पर अड़ी रही
कुछ दिनों तक नॉर्मल रहा. लेकिन एक दिन पति के बाहर होने पर पत्नी रूबी ने अपने प्रेमी कौशल को घर बुला लिया. तभी अचानक मनोज लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में एक साथ देख गुस्से से भर गया. मनोज ने उसी वक्त रूबी के मायके वालों को बुलाया. कहा कि रूबी की शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए. नहीं तो किसी दिन ये अपने प्रेमी के साथ मिलकर हमें मरवा देगी. पहले पति को परिवार वालों ने समझाया. फिर जब रूबी को समझाया गया तो वह नहीं मानी. इसके बाद उसकी शादी करा दी गई.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें