भीषण गर्मी के बीच UP सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ गईं स्कूलों की छुट्टियां; कब खुलेंगे स्कूल

0
भीषण गर्मी के बीच UP सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ गईं स्कूलों की छुट्टियां; कब खुलेंगे स्कूल


Last Updated:

UP School Summer Vacation: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए योगी सरकार के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्रों को एक बहुत बड़ी राहत दी है. राज्य के सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 24 जून 2026 तक बढ़ा दी गई हैं. पहले ये स्कूल 16 जून से खुलने वाले थे, लेकिन अब नए आदेश के मुताबिक स्कूल 25 जून 2026 से खुलेंगे. हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को कुछ जरूरी काम निपटाने और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पहले ही स्कूल पहुंचना होगा.

Zoom

यूपी के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तारीख बढ़ा दी गईं हैं.

Summer Vacation Extended: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से बेहाल स्कूली बच्चों के लिए राहत की एक बहुत बड़ी खबर आई है. उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राज्य में पड़ रही अत्यधिक गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) को आगे बढ़ाने का एक बड़ा और अहम फैसला लिया है. सरकार के नए आदेश के मुताबिक, अब सभी प्राइमरी और माध्यमिक स्कूल 15 जून की जगह 24 जून तक बंद रहेंगे और स्कूलों को 25 जून 2026 से दोबारा खोला जाएगा.

अपर मुख्य सचिव (बेसिक व माध्यमिक शिक्षा) पार्थ सारथी सेन शर्मा के आदेश पर ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को संशोधित किया गया है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जून के महीने में चलने वाली भयंकर लू और अत्यधिक तापमान के कारण यदि 16 जून से स्कूल खोले जाते, तो बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता था. अक्सर ऐसी स्थिति में जिला स्तर पर जिलाधिकारियों (DM) को अपने विवेक से स्कूल बंद करने के आदेश देने पड़ते थे, जिससे शैक्षणिक कैलेंडर और प्रशासनिक व्यवस्था में कठिनाई आती थी. इसी असमंजस को दूर करने के लिए अब पूरे राज्य में एक साथ 24 जून तक के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. अब नया ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 मई से 24 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा.

शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए क्या हैं नियम?

भले ही छात्रों के लिए स्कूल 24 जून तक बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अन्य कर्मचारियों के लिए नियम थोड़े अलग हैं. इन सभी की छुट्टियां केवल 21 जून तक ही रहेंगी. 22 जून 2026 से सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से स्कूल में मौजूद रहना होगा.

ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि स्कूल खुलने से उनको 22, 23 और 24 जून को स्कूल आकर आगामी सत्र की तैयारियां पूरी करनी होगी. इसमें मुख्य रूप से नया टाइम टेबल तैयार करना, मिड-डे मील (MDM) की व्यवस्था सुनिश्चित करना, नए किताबों का वितरण और स्कूल परिसर की साफ-सफाई शामिल है. विभाग ने साफ किया है कि इस बदलाव के बावजूद एक शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य 220 दिनों की पढ़ाई के नियम का हर हाल में पालन कराया जाएगा.

21 जून क्यों खुलेंगे सभी स्कूल

छुट्टियों के बीच 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों को विशेष रूप से खोला जाएगा. इस दिन सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और छात्र सामूहिक रूप से स्कूल परिसर में योगाभ्यास करेंगे. योग दिवस के सफल आयोजन के लिए छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिसके बाद शिक्षक और छात्र मिलकर इस राष्ट्रीय उत्सव को मनाएंगे.

खीर खिलाकर हुआ था स्वागत

पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार मंगलवार को राज्य के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुले थे. पहले दिन बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार स्कूलों में एक उत्सव जैसा माहौल था. स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं का शिक्षकों ने रोली और टीका लगाकर आत्मीय स्वागत किया था. यही नहीं, पहले दिन बच्चों को मिड-डे मील में खीर भी परोसी गई थी. लेकिन गर्मी को देखते हुए विभाग ने तुरंत यू-टर्न लिया और बच्चों की सुरक्षा के लिए छुट्टियों को 24 जून तक एक्सटेंड कर दिया. अब अनुपस्थित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर शिक्षक उन्हें 25 जून से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *