भीषण गर्मी में राम लला को भी चढ़ा ‘मैंगो शेक’! गर्भगृह में एसी-कूलर, आम रस से

0
भीषण गर्मी में राम लला को भी चढ़ा ‘मैंगो शेक’! गर्भगृह में एसी-कूलर, आम रस से


Last Updated:

अयोध्या में भीषण गर्मी के बीच भगवान राम लला को आम रस, लस्सी और छाछ का भोग चढ़ाया जा रहा है. ट्रस्ट उन्हें जीवंत बालक मानते हुए मौसम के अनुसार भोग, वस्त्र और गर्भगृह में एसी-कूलर की व्यवस्था कर रहा है.

हाइलाइट्स

  • भगवान राम लला को आम रस, लस्सी का भोग चढ़ाया जा रहा है.
  • गर्मी से राहत के लिए गर्भगृह में एसी और कूलर लगाए गए हैं.
  • रामलला को मौसम के अनुसार भोग और वस्त्र दिए जा रहे हैं.

अयोध्या- अयोध्या, प्रभु श्रीराम की नगरी, इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और इस चिलचिलाती गर्मी का असर ना सिर्फ भक्तों पर पड़ रहा है. बल्कि भगवान राम लला की सेवा व्यवस्था में भी इसका सीधा प्रभाव दिख रहा है.

मौसम के अनुसार भगवान का भोग और वस्त्र चयन
राम मंदिर ट्रस्ट भगवान राम लला को जीवंत बालक के रूप में मानता है. यही कारण है कि मौसम के बदलाव के साथ उनके भोग, वस्त्र और देखभाल में भी परिवर्तन किया जाता है. गर्मी के इस दौर में उन्हें सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं और ठंडक पहुंचाने वाले पेय पदार्थ भोग में चढ़ाए जा रहे हैं.

आम रस और लस्सी से हो रही गर्मी में सेवा
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा के अनुसार, भगवान राम लला की सेवा जीवंत बालक की तरह की जाती है. इस समय उनके भोग में मैंगो शेक (आम रस), लस्सी, छाछ, और मधु रस शामिल किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके.

गर्भगृह में एसी और कूलर की व्यवस्था
गर्मी से राहत देने के लिए रामलला के गर्भगृह में एसी और कूलर की व्यवस्था भी की गई है. यह मान्यता है कि जैसे एक भक्त को मौसम का प्रभाव होता है, वैसे ही भगवान को भी अनुभव होता है. अतः पूजा-पाठ और सेवा व्यवस्था इसी सोच के अनुरूप की जाती है.

व्यवस्थापक ने बताया बदलाव का कारण
राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव बताते हैं कि भगवान रामलला के भोग और वस्त्र समय और मौसम के अनुसार बदले जाते हैं. गर्मी में आम रस जैसे फल आधारित पदार्थों का उपयोग उन्हें शीतलता देने के लिए किया जाता है.

श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम
अयोध्या में भगवान रामलला की सेवा सिर्फ धार्मिक कर्मकांड नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जीवंत श्रद्धा का प्रतीक है. भीषण गर्मी में उन्हें ठंडक पहुंचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. यह व्यवस्था यह दर्शाती है कि किस तरह भारतीय परंपरा में ईश्वर को भी परिवार के सदस्य की तरह माना और सेवा की जाती है.

homeuttar-pradesh

भीषण गर्मी में राम लला को भी चढ़ा ‘मैंगो शेक’! गर्भगृह में एसी-कूलर, आम रस से



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *