भूलकर भी न करें ये गलती, UPTET परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही बंद हो जाएगा मेन गेट

0
भूलकर भी न करें ये गलती, UPTET परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही बंद हो जाएगा मेन गेट


नई दिल्ली (UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE). 19,94,661 परीक्षार्थी आज यानी 02 जुलाई 2026 से राज्य के 60 जिलों में फैले 955 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे. 19 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी सरकारी शिक्षक बनने का सपना पूरा करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सुरक्षा के बेहद सख्त और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: 4 साल बाद यूपीटीईटी, रिकॉर्ड उम्मीदवार और पालियों का गणित

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: यूपी में लगभग 4 साल बाद हो रही यूपीटीईटी 2026 में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इनमें 1,85,791 पहले से कार्यरत शिक्षक हैं और 18,08,870 नए चेहरे हैं. 2 से 4 जुलाई तक कुल 5 पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 2 जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6-8) का पेपर होगा. 3 जुलाई को पहली पाली में उच्च प्राथमिक और दूसरी में प्राथमिक स्तर का पेपर होगा, जबकि 4 जुलाई को केवल पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) की परीक्षा कराई जाएगी.

UPTET 2026 LIVE: बलिया में कंट्रोल रूम की निगरानी और कड़ी सुरक्षा

यूपीटीईटी 2026 लाइव: बलिया जिले में यूपीटीईटी 2026 परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं. यहां 30,438 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. प्रशासन परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए हाई अलर्ट पर है. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया है. इसके साथ ही, उम्मीदवारों की सख्त चेकिंग के बाद ही उन्हें हॉल में एंट्री दी जा रही है. परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी 15 केंद्रों की पल-पल की लाइव निगरानी की जा रही है.

UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: नकल माफिया पर एसटीएफ का शिकंजा और तगड़ी सुरक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: आयोग के उप सचिव संजय सिंह के मुताबिक, परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर जिले में रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है. नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए यूपी एसटीएफ (UP STF) और जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है. केंद्रों पर मल्टी-लेयर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और बायोमेट्रिक आइरिस स्कैन को अनिवार्य किया गया है. साथ ही, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है.

UPTET 2026 LIVE: प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में अभ्यर्थियों का जमावड़ा

यूपीटीईटी 2026 लाइव: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार यह महापरीक्षा आयोजित कर रहा है. इसमें कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इस बार वाराणसी में सबसे अधिक 68 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यहां 1,27,239 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे. वहीं, प्रयागराज के 53 केंद्रों पर 76,634 और राजधानी लखनऊ के 45 परीक्षा केंद्रों पर 76,720 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इसके अलावा, प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्तर के लिए अलग-अलग और दोनों स्तरों की परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों ने अपनी कमर कस ली है.

UP Delhi Rain Alert LIVE: बारिश में डॉक्यूमेंट्स का रखें ख्याल

यूपी दिल्ली बारिश अलर्ट लाइव: आज दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश को देखते हुए यूपीटीईटी परीक्षार्थियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. अपने एडमिट कार्ड, 3 फोटोग्राफ और ओरिजिनल आईडी प्रूफ को किसी प्लास्टिक बैग या वॉटरप्रूफ फाइल में अच्छी तरह पैक कर लें. बारिश के कारण रास्तों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. इसलिए अपने तय समय से कम से कम 1 घंटा पहले घर से निकलें, जिससे गेट बंद होने की टाइमिंग (परीक्षा से 45 मिनट पहले) से काफी पहले केंद्र पर सुरक्षित पहुंच सकें.

UPTET 2026 LIVE: जरूरी है एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी

यूपीटीईटी 2026 लाइव: परीक्षा हॉल में एंट्री के लिए सबसे पहली और जरूरी चीज आपका एडमिट कार्ड है. उम्मीदवारों को UPTET 2026 एडमिट कार्ड की एक साफ प्रिंटेड कॉपी अपने साथ अनिवार्य रूप से लानी होगी. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र के परिसर में एंट्री नहीं दी जाएगी. ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड पर फोटो और रोल नंबर स्पष्ट दिखाई देना चाहिए.

UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: सुरक्षा के लिए एआई कैमरों का पहरा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: यूपीटीईटी परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग ने टेक्नोलॉजी का सहारा लिया है. सभी 955 परीक्षा केंद्रों के कमरों और महत्वपूर्ण हिस्सों में एआई (AI) कंट्रोल्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इन आधुनिक कैमरों की मदद से हर एक्टिविटी पर सीधे कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी. अगर कोई भी संदिग्ध हरकत दिखाई देती है तो तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

UPTET 2026 LIVE: उम्मीदवारों की रिकॉर्ड संख्या

यूपीटीईटी 2026 लाइव: इस साल यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा है. आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 19,94,661 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं. इतनी भारी संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों और शहरों में ट्रैफिक और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने तय समय से काफी पहले ही घर से निकलें.

UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: कुल जिलों और परीक्षा केंद्रों का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के आयोजन के लिए राज्य के 60 जिलों को चुना है. इन जिलों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था की गई है. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने खुद सभी केंद्रों की तैयारियों की गहन समीक्षा की है. इतनी बड़ी संख्या में केंद्रों को व्यवस्थित करना बड़ी चुनौती थी, जिसके लिए प्रशासन मुस्तैद है.

UPTET 2026 LIVE: यूपीटीईटी परीक्षा कब और कितने बजे होगी?

यूपीटीईटी 2026 लाइव: यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा आज यानी 02 जुलाई 2026 (गुरुवार) से शुरू हो रही है. यह कल तक दो-दो पालियों में चलेगी. फिर 04 जुलाई को आखिरी पाली आयोजित की जाएगी. कुल मिलाकर 5 पालियों में परीक्षा होगी. पहली पाली का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी. सभी उम्मीदवारों को अपनी पाली के अनुसार समय का ध्यान रखना होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *