भोपाल की ट्विशा के बाद अब नोएडा की दीपिका ने दी जान, आखिर हुआ क्‍या, जानें..

0
भोपाल की ट्विशा के बाद अब नोएडा की दीपिका ने दी जान, आखिर हुआ क्‍या, जानें..


Last Updated:

Greater Noida News : भोपाल के बाद ग्रेटर नोएडा में हई इस घटना के बाद एक बार फिर ऐसे केसों को लेकर सवाल कर दिए हैं. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Zoom

आरोप है कि फॉर्च्यूनर और 1 करोड़ के दहेज के बाद भी ससुराल वालों की मांगें नहीं थमीं.

नोएडा : मध्य प्रदेश के भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले के बीच ही अब नोएडा से भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव में 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी मानसिक दबाव में आकर उसने छत से कूदकर जान दे दी. मामले में पुलिस ने महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मृतका की पहचान दीपिका के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 14 महीने पहले ऋतिक से हुई थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के दौरान फॉर्च्यूनर SUV और करीब एक करोड़ रुपये का दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं. आरोप है कि विवाह के बाद भी दीपिका पर लगातार और दहेज लाने का दबाव बनाया जाता रहा. परिवार का कहना है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते दीपिका तनाव में रहने लगी थी. बताया जा रहा है कि 17 मई 2026 की रात उसने घर की छत से छलांग लगा दी. गंभीर हालत में उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को महिला के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

यह मामला ग्रेटर नोएडा के इकोटेक 3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव का है. मृतका के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला लंबे समय से दहेज को लेकर परेशान थी. अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *