मई की शुरुआत हुई गंगा सप्तमी से, इस दिन है वट सावित्री व्रत, देखें इस महीने के व्रत और त्योहार
Last Updated:
May Festival List 2025: मई महीना आज से शुरू हो गया है. इस दिन कौन से व्रत और त्योहार पड़ेगें जानते हैं काशी के पंडित संजय उपाध्याय से.
मई फेस्टिवल लिस्ट
हाइलाइट्स
- मई में गंगा सप्तमी, सीता नवमी, नारद जयंती जैसे त्योहार हैं.
- मई का पहला पर्व गंगा सप्तमी और आखिरी व्रत वट सावित्री है.
- गंगा सप्तमी को अक्षय तृतीया जैसा शुभ माना जाता है.
वाराणसी: साल 2025 का पांचवां महीना मई की शुरुआत हो गई है, आज इस माह का पहला दिन है. हिंदू पंचांग के अनुसार, मई महीने की शुरुआत वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार के दिन से हुई है. इस दिन मृगशिरा नक्षत्र भी है, मई का महीना भी हिंदू पर्व और त्योहार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. इस महीने में गंगा सप्तमी, सीता नवमी, नारद जयंती जैसे कई अहम त्योहार और व्रत हैं. आइए जानते हैं इन व्रत और त्योहारों की सही तारीख क्या है, काशी के ज्योतिषाचार्य से.
पहले और आखिरी दिन ये व्रत और पर्व
पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि मई महीने में कुछ दिन वैशाख के और कुछ दिन ज्येष्ठ मास के हैं. ऋतु के हिसाब से यह महीना ग्रीष्म का है. ऐसे में इस महीने में हर कोई भीषण गर्मी से बेहाल और परेशान रहेगा. मई महीने का पहला पर्व गंगा सप्तमी है, वहीं आखिरी व्रत और पूजा वट सावित्री, शनि जयंती का है. विस्तार से जानते हैं कि किस तारीख पर मई में कौन सा त्योहार पड़ रहा है.
बेहद शुभ दिन है गंगा सप्तमी
गंगा सप्तमी के दिन को भी अक्षय तृतीया जैसा शुभ माना जाता है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा का उत्पत्ति दिवस मनाया जाता है. इस दिन ही मां गंगा भगवान ब्रह्मा के कमंडल में उत्पन्न हुई थीं. उसके बाद वह स्वर्गलोक से धरती लोक आने के लिए चलीं. मां गंगा का धरती पर आगमन गंगा दशहरा को हुआ है.
पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत और त्योहार
3 मई 2025 (शनिवार) – गंगा सप्तमी
5 मई 2025 (सोमवार) – सीता नवमी
8 मई 2025 (गुरुवार) – मोहिनी एकादशी व्रत
9 मई 2025 (शुक्रवार) – वैशाख प्रदोष व्रत
11 मई 2025 (रविवार) – नृसिंह जयंती
12 मई 2025 (सोमवार) – वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा
13 मई 2025 (मंगलवार) – नारद जयंती
16 मई 2025 (शुक्रवार) – एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत
23 मई 2025 (शुक्रवार) – अपरा एकादशी व्रत
24 मई 2025 (शनिवार) – शनि प्रदोष व्रत
26 मई 2025 (सोमवार) – शनि जयंती, वट सावित्री व्रत.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.