मत्स्य पालक इस विधि से करें मछली पालन, कम लागत में होगा तगड़ा मुनाफा
Last Updated:
पाली कल्चर विधि एक ऐसी विधि है.जिसमें अनाजों की खेती हो या मछली पालन एक साथ कई प्रजातियों को तैयार किया जा सकता है. परंतु इस विधि से मछली पालन करने पर किसान एक ही तालाब में अलग-अलग आहार वाली मछलियों का पालन कर …और पढ़ें
दरअसल, रायबरेली के मत्स्य निरीक्षक शशांक नमन (बीएससी एजी इलाहाबाद विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि मत्स्य पालन किसानों की आय दोगुनी करने का सबसे आसान तरीका है .लेकिन मत्स्य पालक किसान पॉली कल्चर विधि से मछली पालन करके आसानी से अच्छी कमाई कर सकते हैं. यह विधि किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है. इस विधि से किसान एक ही तालाब में अलग-अलग प्रजातियों की मछली का पालन एक साथ कर सकते हैं.
पाली कल्चर विधि एक ऐसी विधि है.जिसमें अनाजों की खेती हो या मछली पालन एक साथ कई प्रजातियों को तैयार किया जा सकता है. परंतु इस विधि से मछली पालन करने पर किसान एक ही तालाब में अलग-अलग आहार वाली मछलियों का पालन कर सकते हैं. जिससे वह कम खर्चे में अधिक आमदनी कमा सकते हैं. इस खास विधि में प्लैंक्टन फीडर्स, हर्बीवोर्स, बॉटम फीडर्स और पीसीवोरस मछलियां शामिल हैं.
एक साथ इन मछलियों का कर सकते हैं पालन
पॉली कल्चर विधि से मछली पालन करने वाले किसान एक ही तालाब में रोहू,कतला, ब्लैक कॉर्प,ग्रास कॉर्प,सिल्वर कॉर्प वाली प्रजातियों को एक साथ पाल सकते हैं. क्योंकि यह ऐसी मछलियां है .जिनकी खाने की आदत अलग-अलग है. इन मछलियों का सबसे उत्तम आहार प्लैंकटन होता है .क्योंकि यह पानी में तेजी से बढ़ता है जो मछलियों का शुद्ध आहार होता है.
ऐसे करें तालाब
मत्स्य निरीक्षक शशांक नमन बताते हैं कि पाली कल्चर विधि से मछली पालन करने के लिए मछली पालक किसान सबसे पहले तालाब की सफाई करें. उसके बाद उसमें मौजूद जलीय पौधे व छोटी मछलियों को बाहर कर दें. फिर तालाब को सुखाकर उसकी पूरी सफाई करें. जिससे कि उसमें खरपतवार दोबारा ना उगने पाए . या ज्यादा खरपतवार है. तो 1 एकड़ तालाब में 1000 किलोग्राम महुआ की खली डाल दें .जिससे शिकारी मछलियां खत्म हो जाए. या फिर पानी में प्रति एकड़ 200 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग करके शिकारी मछलियों को खत्म किया जा सकता है. इसका असर 10 से 15 दिनों तक तालाब में रहेगा. उसके बाद तालाब पूरी तरह से साफ हो जाएगा फिर आप आसानी से इसमें पाली कल्चर विधि से मछलियों का पालन कर सकते हैं .