मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र की मौत

0
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, दिल्ली जा रहे पिता-पुत्र की मौत


Last Updated:

Mathura News: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें पिता-पुत्र की जान चली गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Zoom

यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसा

मथुरा: सड़क हादसे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. हाल ही की घटना उत्तर प्रदेश के यमुना एक्सप्रेसवे की है, जहां एक कार और रोडवेज बस की भीषण टक्कर हुई, जिसमें पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उधर प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और असंतुलन को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र के समीप एक कार और रोडवेज बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.

काम के सिलसिले में जा रहे थे दिल्ली
मृतकों की पहचान परमहंस पांडे और उनके पुत्र पुष्पेंद्र पांडे निवासी विकास कुंज, दिबियापुर, जनपद औरैया के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों एक पाइप कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया.

हादसे के कारणों की जांच कर रही पुलिस
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी गई. हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पिता-पुत्र के शवों को देखकर परिवार के सदस्य बेसुध हो गए. पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *