मनीष सिंह हत्याकांड: एक प्रदर्शन की आहट और DM ऑफिस बनी पुलिस छावनी!
Last Updated:
Varanasi News: वाराणसी में काम से अपने घर लौट रहे कारोबारी मनीष कुमार सिंह हत्याकांड मामले को लेकर अब विवाद तेज हो गया है. मृतक की पत्नी ने प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया और डीएम साहब के ऑफिस को छावनी में बदल दिया.
वाराणसी पुलिस
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में कारोबारी मनीष कुमार सिंह हत्याकांड को लेकर माहौल गर्म हो गया है. मामले को लेकर शुक्रवार को मृतक कारोबारी की पत्नी अंकिता सिंह की ओर से प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया. प्रदर्शन से पहले जिला मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया और बड़ी संख्या में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई.
मृतक मनीष सिंह की पत्नी अंकिता सिंह को कई हिंदू संगठनों का समर्थन मिला था. इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन करणी सेना समेत अन्य हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो.
पत्नी की प्रशासन से मांग
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन का उद्देश्य मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठाना था. पुलिस पहले ही इस मामले में एक दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और कई लोगों की तलाश जारी है. लेकिन क्या में देरी मिलने को लेकर कारोबारी की पत्नी अंकिता सिंह ने प्रदर्शन का ऐलान किया था. पत्नी का कहना है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि यह मामला वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव का है. 26 अप्रैल को कारोबारी मनीष कुमार सिंह कार से लौट रहे थे, तभी ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने कथित तौर पर मनीष की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. फिलहाल, इस हत्याकांड को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
About the Author

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.