मर गई सोनम? घरवालों ने छपवा दिया कार्ड, इस दिन मना रहे शोक संदेश

0
मर गई सोनम? घरवालों ने छपवा दिया कार्ड, इस दिन मना रहे शोक संदेश


Last Updated:

Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में परिवार ने सोनम के मरने की खबर देते हुए शोक संदेश का कार्ड बांटा है.

मर गई सोनम? घरवालों ने छपवा दिया कार्ड, इस दिन मना रहे शोक संदेशपरिवार ने बांट दिया शोक संदेश का कार्ड.
ललितपुरः उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली तो घरवाले इस कदर नाराज हो गए कि उससे नाता तोड़ लिया और यही नहीं परिवार ने उसे मृत भी मान लिया है. साथ ही उन्होंने शोक संदेश का कार्ड भी छपवा दिया. परिवार कार्ड छपवाकर शोकसभा की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. अब इस शोकसभा का कार्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे शोक संदेश के कार्ड पर सोनम जैने की फोटो लगी हुई है. उसके बगल में लिखा है, ‘अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि शीलचंद्र गौना वालों की द्वितीय पुत्री सोनम जैन का आकस्मिक निधन दिनांक 30/07/2025 दिन बुधवार को हो गया है. जिनकी शोभा का कार्यक्रम 12/08/ 2025 को स्थान विद्या बिहार में सुबह 9 बजे से होगा., सो आप जानवी?’

यह पूरा मामला जिले के मड़ावरा थाना क्षेत्र का है. घटना 30 जुलाई की है, जब ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल पढ़ाने गई युवती दोपहर 12 बजे लापता हो गई थी. युवती के पिता ने मड़ावरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पिता ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही रहने वाला सुनील उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूरा मामला लव अफेयर से जुड़ा हुआ है. कुछ दिन बाद सुनील ने अपनी फेसबुक आईडी पर दोनों के बीच हुए विवाह का सर्टिफिकेट पोस्ट किया. इस मामले की जानकारी लोगों को लग गई. शोक पत्र में लड़की की भी फोटो लगी हुई है, यह शोक संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मर गई सोनम? घरवालों ने छपवा दिया कार्ड, इस दिन मना रहे शोक संदेश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *