मां विंध्यवासिनी धाम इस दिन 3 घंटे रहेगा बंद, गंगाजल से धोया जाएगा गर्भगृह
Last Updated:
Maa Vindhyavasini Dham: मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के बाद घटाभिषेक किया जाता है. जिसमें मां के पूरे गर्भगृह को गंगाजल से धोया जाता है. घटाभिषेक के वक्त मां के धाम को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर…और पढ़ें
मां विंध्यवासिनी
हाइलाइट्स
- 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 1:30 बजे तक मंदिर बंद रहेगा.
- घटाभिषेक के दौरान गंगाजल से गर्भगृह धोया जाएगा.
- 1:30 बजे के बाद भक्त पुनः दर्शन कर सकेंगे.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए आ रहे हैं, तो यह खबर पढ़ लें. 13 अप्रैल को मां विंध्यवासिनी तीन घंटे तक बंद रहेगा. इस दौरान कोई भी श्रद्धालु मां के दर्शन नहीं कर सकेंगे. तीन घंटे के बाद पुनः भक्त मां का दर्शन-पूजन कर सकेंगे. मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के बाद घटाभिषेक किया जाता है. जिसमें, मां के पूरे गर्भगृह को गंगाजल से धोया जाता है. घटाभिषेक के वक्त मां के धाम को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिया जाता है.
मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के बाद 13 अप्रैल को घटाभिषेक किया जाएगा. 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे से एक बजकर 30 मिनट तक मां का कपाट बंद रहेगा. इस दरमियान आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर सकेंगे. सुबह 10 बजे से घटाभिषेक शुरू होगा, जहां 12 बजे तक चलेगा. 12 बजे से एक बजकर 30 मिनट तक मां का भव्य श्रृंगार किया जाएगा. एक बजकर 30 मिनट के बाद आम भक्तों के लिए मां के दरबार खोल दिए जाएंगे. साल में एक बार मां का घटाभिषेक किया जाता है.
सर्वसमाज के लोग करते है प्रतिभाग
श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंडित पंकज द्विवेदी ने बताया कि नवरात्रि के बाद मां का पारंपरिक घटाभिषेक किया जाता है. इसमें सर्वसमाज और मां के श्रद्धालु भाग लेते हैं. मटके में मां गंगा के जल को लाया जाता है और मां के पूरे धाम को धुला जाता है. वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है. 13 अप्रैल को घटाभिषेक के दिन मां के धाम में भक्त करीब साढ़े तीन घंटे तक दर्शन नहीं कर पाएंगे. पुनः दोपहर श्रृंगार के बाद आम दिनों की तरह भक्त दर्शन-पूजन कर सकेंगे.