मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के छात्र ध्यान दें, समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; वरना नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

0
मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के छात्र ध्यान दें, समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; वरना नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म


Last Updated:

Maa Vindhyavasini University: प्रो. शोभा गोंड ने बताया कि सभी महाविद्यालय को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है. जिन छात्रों का समर्थ पोर्टल पर प्रवेश हुआ है, उन्हीं का प्रवेश मान्य होगा. सम…और पढ़ें

समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नहीं तो परीक्षा से होंगे वंचितबैठक करती कुलपति
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय से जुड़े हुए महाविद्यालय के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है. अगर आपने अपने महाविद्यालय में दाखिला लेने के बावजूद भी समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आपका दाखिला नहीं माना जाएगा और परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे.

एडमिशन कराने के बावजूद भी परीक्षा से वंचित रह सकते हैं. मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद सोनभद्र, भदोही व मिर्जापुर के महाविद्यालयों को इससे संबद्ध कर दिया गया है. इस वर्ष से सभी महाविद्यालयों में मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के अनुसार पठन-पाठन की जाएगी. ऐसे में सभी छात्रों के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है.

मिर्जापुर, भदोही व सोनभद्र जिले में स्थित महाविद्यालयों में दाखिला के बावजूद भी अभीतक समर्थ पोर्टल पर मात्र 657 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है. मिर्जापुर जिले में स्थित दो प्रमुख महाविद्यालय केबीपीजी कॉलेज व जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में दो छात्र ने समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है.

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गोंड ने समर्थ पोर्टल की समीक्षा की, जहां छात्रों का रजिस्ट्रेशन समर पोर्टल पर न होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने सभी महाविद्यालय को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्रों का प्रवेश प्रक्रिया पूरा कराए. अन्यथा सभी छात्र परीक्षा से वंचित रहेंगे.

नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

प्रो. शोभा गोंड ने बताया कि सभी महाविद्यालय को समर्थ पोर्टल पर प्रवेश करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है. जिन छात्रों का समर्थ पोर्टल पर प्रवेश हुआ है, उन्हीं का प्रवेश मान्य होगा. समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लिए हुए छात्र ही विश्वविद्यालय द्वारा संपन्न कराए जाने वाली परीक्षा फॉर्म को भर सकेंगे. जिन छात्रों का समर्थ पोर्टल पर दाखिला नहीं हुआ है. उन्हें वंचित रहना पड़ सकता है. प्रवेश को लेकर सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://mvvu.ac.in पर उपलब्ध है.

homeuttar-pradesh

समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, नहीं तो परीक्षा से होंगे वंचित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *