मानूसन की दूसरी बारिश भी झेल ना सका सेतु निगम का 27 Cr. से बनाया रेलवे ओवरब्रिज

0
मानूसन की दूसरी बारिश भी झेल ना सका सेतु निगम का 27 Cr. से बनाया रेलवे ओवरब्रिज


Last Updated:

Farrukhabad Railway Overbridge : फर्रुखाबाद कायमगंज रोड पर बना रेलवे ओवरब्रिज मानसून की बरसात भी नहीं झेल सका. इसके बीच में ज्वाइंट और सड़क धंस गई. रेलवे ने इसका मरम्मत का काम शुरू तो हो गया है, लेकिन परेशानी जनता के लिए खड़ी हो गई है. खामियों के चलते पीडब्ल्यूडी ने भी हैंडओवर नहीं लिया था. इसके चलते वाहनों का डायवर्जन किया गया है.

Zoom

फर्रुखाबाद में 27.49 करोड़ से बना आरओबी दो साल में ही क्षतिग्रस्त.

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद-कायमगंज-दिल्ली मार्ग पर शुकुरुल्लाहपुर रेलवे क्रासिंग पर दो साल पहले 27.49 करोड़ रुपये से बना रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) इस साल की पहली बरसात भी नहीं झेल पाया. आरओबी का एक ज्वाइंट बुधवार को धंस गया और यातायात रोकना पड़ा. इसे उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड ने बनवाया है और इसमें शुरुआत से ही खामियां थीं. दो वर्ष में तीन से चार बार इसकी मरम्मत हो चुकी है. इसी कारण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसे हैंडओवर नहीं लिया था. आरओबी का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, वह रेलवे के हिस्से में है और उसने मरम्मत शुरू करा दी है. रेलवे ने प्रशासन को 11 जुलाई तक डायवर्जन रखने का पत्र भेजा है. वाहन सवार फर्रुखाबाद से नवाबगंज और मंझना होकर कायमगंज आंएंगे-जाएंगे.

इस रेलवे ओवरब्रिज की मरम्‍मत के चलते दिल्ली से कायमगंज होकर फर्रुखाबाद आने वाले वाहनों को हजियापुर तिराहे से डायवर्ट कर नवाबगंज से निकाला जा रहा है. वहीं फर्रुखाबाद से कायमगंज व दिल्ली जाने वाले वाहनों को हथियापुर से नवाबगंज होते हुए भेजा गया है.

ओवरब्रिज का ज्वाइंट करीब चार इंच धंसा
दरअसल, बारिश के दौरान ट्रैक के ऊपर बने ओवरब्रिज का ज्वाइंट करीब चार इंच धंस गया. इससे वहां पर ठोकर बन गई. कुछ जगह सड़क भी धंसी है. इसका कारण ज्वाइंट में गैप में डाले जाने वाला एंगल क्षतिग्रस्त होना बताया गया है. आरओबी का निर्माण सेतु निगम की बांदा इकाई ने 2019 में शुरू कराया था. साल 2024 में बनकर तैयार होने के बाद सेतु निगम ने इसे पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर करने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन कई कमियां होने से प्रक्रियां पूरी नहीं हो सकी. इसके बावजूद सेतु निगम ने आरओबी से आवागमन शुरू करा दिया.

सेतु निगम के सहायक अभियंता वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रैक के ऊपर के हिस्से पर रेलवे ने निर्माण कराया था. उसके रखरखाव की जिम्मेदारी उन्हीं की है. अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की. पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कुछ कमियां होने के कारण आरओबी हैंडओवर नहीं लिया गया. रेलवे के कार्य करने वाले कर्मी ने बताया कि आरओबी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है. और इस पर कार्य चल रहा है दो से तीन दिनों में कार्य पूरा होने की संभावना है. इसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

I currently serve as a Senior Assistant Editor at News18 Hindi, leading State & Local18 operations across Uttar Pradesh, Uttarakhand, Delhi, Himachal Pradesh and Haryana. With over 17 years of experience in jou…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *