मारा गया हत्यारा बर्थ-डे ब्वॉय जीतू सैनी, जिसने जिम में की थी तीन दोस्तों की हत्या
Last Updated:
बीते 25 अप्रैल को जिम में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपित जीतू सैनी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. आरोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था. इस एनकाउंटर में दो पुलिसवाले भी घायल हो गए.
बुलंदशहर जिले में हुए ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया.
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बहुचर्चित बर्थडे ट्रिपल मर्डर केस के आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. बर्थ-डे पार्टी में तीन युवक़ों की हत्या करने वाला बर्थ-डे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने मार गिराया है. हत्यारोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. अपनी बर्थ-डे पार्टी में पिस्टल से युवक़ों पर गोलियां बरसाकर जीतू ने भाजपा नेता के परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के सिकंदरपुर रोड पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान जीतू सैनी मारा गया है. बर्थ-डे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुए विवाद में जीतू सैनी ने गोली मारकर आकाश, मनीष और अमरदीप की हत्या की थी. वहीं एनकाउंटर में एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए. बुलंदशहर में बीते 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित जिम में ट्रिपल मर्डर हुआ था.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें