मिर्जापुर का फेमस बाटी-चोखा, ऐसे होता है तैयार, मसाले में छुपा हुआ है राज

0
मिर्जापुर का फेमस बाटी-चोखा, ऐसे होता है तैयार, मसाले में छुपा हुआ है राज


Last Updated:

बाटी का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. यह चखने के बाद ही महसूस होगा कि कैसा बना हुआ है. बाटी बनाने के लिए शुद्ध सत्तू को लेते हैं. सत्तू को लेने के बाद उसमें प्याज और अजवाइन आदि मिलाते हैं, जिससे स्वाद बढ़कर दोगुना हो जाता है. यहीं वजह है कि बाटी खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है.

मिर्जापुर: अगर आप बाटी और चोखे के शौकीन है. मिर्जापुर जिले में स्वाद का आनंद उठाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. मिर्जापुर जिले के डंकीनगंज में मिलने वाला बाटी-चोखा का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. शुद्ध देसी तरीके से इसे तैयार किया जाता है. घर के मसाले का प्रयोग किया जाता है. जिसकी वजह से इसका स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. 10 वर्षों से स्वाद लोगों के दिलों पर राज कर रहा है, जहां काफी संख्या में जिले के अलग-अलग जगह से लोग बाटी और चोखे के स्वाद का आनंद में लेने के लिए पहुंचते हैं.

दुकानदार सुजीत कुमार ने लोकल 18 से बताया कि बाटी का स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. यह चखने के बाद ही महसूस होगा कि कैसा बना हुआ है. बाटी बनाने के लिए शुद्ध सत्तू को लेते हैं. सत्तू को लेने के बाद उसमें प्याज और अजवाइन आदि मिलाते हैं, जिससे स्वाद बढ़कर दोगुना हो जाता है. यहीं वजह है कि बाटी खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है.

अदरक और धनिया बढ़ाता है स्वाद

सुजीत कुमार ने बताया कि चोखा बनाने में आलू, धनिया, सरसो का तेल, धनिया, अदरक और कुछ स्पेशल घर पर बने मसाले का उपयोग करते हैं. दोनों साथ में खाने पर कई गुना स्वाद बढ़ जाता है. जो भी मसाला बनता है, उसे घर पर ही बनाते हैं. 10 सालों से दुकान को लगा रहे हैं. 15 रुपये की एक बाटी की बिक्री होती है, जहां सभी इसको चाव से खाते हुए नजर आते हैं.  एक बात खाने वाला व्यक्ति ढूंढकर वापस आता है. स्वाद मन को भाने वाला रहता है.

खूब फेमस है दुकान

बाटी खाने के लिए पहुंचे चंचल तिवारी ने बताया कि अगर सुबह घर पर खाना खाकर नहीं आते हैं तो नाश्ते के तौर पर उनकी बाटी को खाते हैं. खास बात यह है कि  बाटी खाने के बाद पेट में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है. बेहद ही स्वादिष्ट बाटी रहती है   और कई सालों से हम खाते हुए चले आ रहे हैं. यह दुकान बेहद पुरानी है और यही वजह है कि यहां पर काफी संख्या में लोग स्वाद का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *