मेरठ में युवाओं के लिए सुनहरा मौका! फ्री मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स के साथ शुरू करें बिजनेस
Last Updated:
Free Mobile Repairing Course in Meerut: मेरठ में केनरा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग का 31 दिन का शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू किया जा रहा है, जो पूरी तरह फ्री है. इस कोर्स का उद्देश्य युवाओं को कम समय में ऐसा हुनर देना है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और नौकरी के साथ-साथ अपना खुद का काम भी शुरू कर सकें. इस प्रशिक्षण में मोबाइल रिपेयरिंग की बेसिक से लेकर एडवांस तक की जानकारी दी जाएगी, ताकि युवा एक मजबूत स्किल के साथ अपने भविष्य की नई शुरुआत कर सकें.
मेरठ: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़े ऐसे युवा जिन्होंने विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल कर ली है, अब ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स की तलाश में हैं जिससे वे रोजगार और स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा सकें. ऐसे सभी युवाओं के लिए केनरा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संचालित मोबाइल रिपेयरिंग कोर्स एक बहुत अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है. इस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: एडमिशन के लिए पहली पसंद! न महंगी फीस, न कोचिंग, फिर भी टॉपर्स में शामिल होते हैं मेरठ के इस कॉलेज के बच्चे
पूरी तरह निशुल्क है यह प्रशिक्षण
माधुरी शर्मा ने बताया कि इस 31 दिन के प्रशिक्षण में सभी सुविधाएं शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार पूरी तरह निशुल्क दी जाती हैं. इसमें न तो कोई फीस ली जाती है और न ही प्रशिक्षण सामग्री का कोई खर्च लिया जाता है. यहां तक कि ड्रेस और मोबाइल रिपेयरिंग से जुड़ी जरूरी चीजें भी मुफ्त दी जाती हैं.
इस कोर्स में लड़के और लड़कियां दोनों ही हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटो कॉपी संस्थान में जमा करनी होगी. इसके बाद 18 मई 2026 से प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा.
प्रमाण पत्र और लोन की सुविधा भी मिलेगी
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को शासन की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाता है, जिससे उन्हें नौकरी या रोजगार शुरू करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लोन लेने में भी सहायता दी जाती है ताकि युवा अपना खुद का काम शुरू कर सकें. संस्थान की ओर से युवाओं को लगातार स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाता है.
अगर आप भी मोबाइल रिपेयरिंग सीखकर अपने भविष्य को मजबूत बनाना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. इच्छुक युवा सीधे प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें