मेष राशि का आज मूड रहेगा रोमांटिक, पैसों की होगी बारिश…बन रहा गजकेसरी योग

0
मेष राशि का आज मूड रहेगा रोमांटिक, पैसों की होगी बारिश…बन रहा गजकेसरी योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 June 2026 : मेष वालों के स्वामी मंगल आज आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल से मंगलकारी होने की वजह से आत्मविश्वास, कार्य शक्ति में वृद्धि होगी. बिगड़ते हुए काम बनते हुए नजर आएंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा. अविवाहित लोगों को प्रेम का नया प्रस्ताव मिल सकता है. नए ग्राहक मिल सकते हैं, जिनसे आमदनी का अच्छा मौका मिलेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 June 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज गजकेसरी योग बनने जा रहा है. यह योग आर्थिक, रिश्तों और व्यवसाय के लिए बेहद ही शुभकारी माना जाता है. आज ग्रीष्म ऋतु और माष ज्येष्ठ है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र उत्तराषाढा है. पक्ष कृष्ण है. योग शुक्ल है. सूर्योदय 5.23 पर और सूर्यास्त 7.15 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.49 तक रहेगा. यह मुहूर्त मंगलकारी माना जाता है. कोई नया और शुभ काम कर सकते हैं. फायदा मिलेगा. अशुभ समय राहुकाल 2.03 से 3.47 तक रहेगा. इसमें कोई नया और शुभ काम नहीं करें. नुकसान होगा. दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. यह बेहद ही फायदेमंद साबित होंगे. मंगल से मंगलकारी होने की वजह से आत्मविश्वास, कार्य शक्ति में वृद्धि होगी. बिगड़ते हुए काम बनते  हुए नजर आएंगे. चंद्रमा 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आय, मित्र व संपर्क को से जुड़ी कामों में लाभ होगा. सूर्य का प्रभाव पराक्रम, संवाद व निर्णय शक्ति को मजबूती प्रदान करेगा.

यहां से आएगी गुड न्यूज

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी. दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी. काम की वजह से अधिक भागदौड़ होगी. सलाह के तौर पर पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थ का सेवन करें. नींद पूरी लें. मोबाइल स्क्रीन कम देखें. इससे तनाव नहीं होगा और शरीर को काफी राहत पहुंचेगा. प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन अनुकूल है. मूड रोमांटिक रहेगा. अविवाहित लोगों को मित्रों के माध्यम से दोस्ती व प्रेम का नया प्रस्ताव मिल सकता है. बात आगे भी बढ़ सकती है. परिवार का माहौल बेहतरीन रहेगा. खुशी का वातावरण रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. घर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

निवेश के लिए कैसा दिन

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाग्य का साथ मिलने से आय में वृद्धि के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. निवेश से तगड़ा रिटर्न मिलेगा. कार्य क्षेत्र में मेहनत से बेहतर परिणाम मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाइयों को नए ग्राहक मिल सकते हैं, जिनसे आमदनी का अच्छा अवसर प्राप्त होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *