मेष राशि वालों सावधान! पार्टनर से खटपट खराब करेगी दिमाग, सूर्य को अर्पित करें जल

0
मेष राशि वालों सावधान! पार्टनर से खटपट खराब करेगी दिमाग, सूर्य को अर्पित करें जल


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे. इससे आपके काम बनते हुए नजर आएंगे. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. हल्की तकरार हो सकती है. शुभ समय 11.50 से 12.44 तक रहेगा. अशुभ समय 5.20 से 7.01 तक होगा. दिशाशूल पश्चिम में है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. उपाय के तौर पर सूर्यदेव को जल अर्पित करें. ओम अदित्याये नम : का 21 या 108 बार जाप करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 10 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. विशेष योग बनने की उम्मीद नहीं है. प्यार और रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है. हल्की तकरार हो सकती है. पार्टनर को पूरा समय दें. आवेग में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें. नुकसान हो सकता है. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि अष्टमी, नक्षत्र घनिष्ठा है. पक्ष कृष्ण है. योग ब्रहा है. आज सूर्योदय 5.33 पर और सूर्यास्त 7.01 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. इसमें नए काम का शुभारंभ, मांगलिक व सांस्कृतिक आयोजन आदि कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 5.20 से 7.01 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा और आत्मविश्वास देंगे. सोचने की क्षमता में वृद्धि करेंगे, जिससे आपके काम बनते हुए नजर आएंगे. चंद्रमा की राशि के 10वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे करियर, प्रतिष्ठा और बिजनेस से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. सूर्य का प्रभाव आर्थिक और सामाजिक मामलों में आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा, आत्मबल बढ़ाएगा.

कैसा रहेगा परिवार का माहौल

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज सेहत सामान्य से अच्छा रहने की उम्मीद है. अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. समय पर भोजन करें. पर्याप्त आराम करें. प्यार और रिश्तों में काम की वजह से समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण दूरियां बढ़ेंगी. पार्टनर को पूरा समय देने का प्रयास करें. काम में व्यस्तता होने के बावजूद भी उनका ध्यान रखें. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. परिवार के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. काम और परिवार के बीच में संतुलन बनाए रखें.

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय में वृद्धि के संकेत हैं. बिजनेस से जुड़ा लिया गया कोई भी आर्थिक निर्णय आपको लाभ पहुंच जाएगा. निवेश के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन सोच समझकर कदम उठाएं. नौकरी और करियर के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. प्रमोशन या इंक्रीमेंट से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कोई भी नई डील फायदेमंद हो सकती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *