यात्रीगण ध्यान दें! कानपुर से होकर जाने वाली 30 ट्रेनों का रूट बदला
Last Updated:
Kanpur News: jजनपर यार्ड में रिमॉडलिंग की वजह से कानपुर से होकर गुजरने वाली 30 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. 27 मई तक ये सभी बदले हुए या वैकल्पिक रूट से चलेंगी. रेलवे की तरफ से यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने ट्रैन का रूट चेक कर ही सफर पर निकलें.
कानपुर से गुजरने वाली 30 ट्रेनों का बदला रास्ता
कानपुर. जौनपुर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते कानपुर से गुजरने वाली 30 ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है. उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने इसकी जानकारी दी. जौनपुर स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा. उदाहरण के तौर पर, सूरत-छपरा एक्सप्रेस (09065) को 4, 11, 18 और 25 मई को जौनपुर-औंड़िहार के बजाय वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए भेजा जाएगा. इसी तरह छपरा-सूरत एक्सप्रेस (09066) भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी.
बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231) और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232) भी 12 से 27 मई के बीच बदले हुए रास्ते से संचालित होंगी. इन ट्रेनों को वाराणसी सिटी, बनारस, प्रयागराज रामबाग और अन्य स्टेशनों से गुजारा जाएगा. प्रभावित ट्रेनों के यात्री अपना टिकट जांच लें और नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे ऐप या स्टेशन मास्टर से संपर्क करें.
कुछ ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव हो सकता है. रेलवे का कहना है कि यार्ड रीमॉडलिंग कार्य यात्री सुविधाओं और संचालन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनें सामान्य मार्ग से चलेंगी.
कानपुर-लखनऊ रूट पर 17 ट्रेनें कैंसिल
इसके अलावा कानपुर-लखनऊ रूट पर गंगा पुल की मरम्मत कार्य के कारण भी कई ट्रेनें प्रभावित हैं. इस रूट पर 13 मई तक मेगा ब्लॉक होने की वजह से मेमू समेत 17 ट्रेने रद्द कर दो गई हैं. स्वर्ण शताब्दी, अयोध्या वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है या तो बीच के स्टेशन पैर टर्मिनेट होकर चलेंगी.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें