यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम पर लेटेस्ट अपडेट, सरकारी रिजल्ट के लिए आयोग ने तय की डेडलाइन
Last Updated:
UPTET Result 2026 Date: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी सरकारी रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. 17 लाख उम्मीदवारों की ओएमआर शीट जांचने का काम आखिरी दौर में है. गणित और हिंदी के विवादित प्रश्नों पर विशेषज्ञ जल्द फैसला ले सकते हैं. यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट जुलाई के अंतिम हफ्ते में आने की संभावना है.
UPTET 2026 Result: यूपीटीईटी परीक्षा परिणाम इसी महीने जारी होने की उम्मीद है
नई दिल्ली (UPTET Result 2026 Date). उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. परीक्षा नियामक प्राधिकारी और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग परीक्षा के बाद के चरणों को पूरा करने में जी-जान से जुटा है. कॉपियों के मूल्यांकन से लेकर फाइनल आंसर-की तैयार करने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. उसके बाद यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जितनी तेजी से काम निपटा रहा है, उसे देखकर लगता है कि जुलाई के अंत तक यूपीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा. अधिकारी फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं, जिससे कि सरकारी रिजल्ट जारी होने के बाद भर्ती किसी कानूनी दांव-पेंच में न अटके. इसी पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए यूपीटीईटी आंसर-की पर मिली हर चुनौती और आपत्ति का मिलान बहुत ही बारीकी से किया जा रहा है. यूपीटीईटी 2026 रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स upessc.up.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
20 जुलाई तक कॉपियां जांचने की डेडलाइन
इन 3 विषयों के सवालों पर अड़े अभ्यर्थी
यूपीटीईटी की प्रोविजनल आंसर-की आने के बाद से आयोग के पास शिकायतों और आपत्तियों का अंबार लगा है. इस बार सबसे ज्यादा पेंच जूनियर स्तर (उच्च प्राथमिक) के गणित के सवालों पर फंसा है. इसके साथ ही हिंदी और संस्कृत के कुछ प्रश्नों के विकल्पों को लेकर भी अभ्यर्थी असंतुष्ट हैं. उम्मीदवारों ने प्रामाणिक जवाब के तौर पर NCERT और मानक पुस्तकों के स्क्रीनशॉट और पेज आयोग को सौंपे हैं. अब विषय विशेषज्ञों की कमेटी तय करेगी कि किस सवाल पर सबको कॉमन नंबर मिलेंगे और किसका विकल्प बदला जाएगा.
सोशल मीडिया के दावों से रहें सावधान
अक्सर देखा जाता है कि कोई भी रिजल्ट जारी होने की डेट करीब आते ही इंटरनेट और यूट्यूब पर फर्जी कट-ऑफ और भ्रामक लिंक्स की बाढ़ आ जाती है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा है कि अभ्यर्थी ऐसी किसी भी अफवाह का हिस्सा न बनें. जो भी ऑफिशियल सूचना होगी, वह सीधे विभाग के पोर्टल पर लाइव की जाएगी. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो जुलाई खत्म होने से पहले 17 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा.
About the Author

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…और पढ़ें