यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, 23 जून तक करें ऑब्जेक्शन
Last Updated:
UP Police Constable Exam : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. बोर्ड अभ्यर्थियों को आंसर-की में दिए गए उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने का भी अवसर देगा.
UP Police Constable Exam : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 21 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
UP Police Constable Exam : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की आंसर-की जारी हो गई है. इसे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है. बोर्ड अभ्यर्थियों को आंसर-की में दिए गए उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने का भी अवसर देगा. अभ्यर्थी आंसर-की से अपने संभावित मार्क्स का का आंकलन कर सकते हैं. परीक्षा में निगेटिव मार्किंग न होने से खूब तुक्के अजमाए गए हैं.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 32679 रिक्त पदों के लि हुई थी. जिसमें तीन दिन में21 लाख 92 हजार 236 अभ्यर्थी शामिल हुए. जबकि रजिस्ट्रेशन कराया था 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने. मतलब कि लिखित परीक्षा से ही करीब सात लाख अभ्यर्थियों ने खुद को बाहर कर लिया.
23 जून तक ऑब्जेक्शन का मौका
उम्मीदवारों को किसी प्रश्न, उत्तर विकल्प या प्रोविजनल आंसर-की में कोई गलती नजर आती है तो वे 23 जून तक इस पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा.
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की सलाह
1- अभ्यर्थियों को सलाह दिया जाता है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले उसकी भली-भांति जांच कर लें. आपत्ति किये गये प्रत्येक प्रश्न पर अपनी आपत्ति को सबमिट करें. न कि पूरे प्रश्न को सबमिट करें.
2- अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज कर सकते हैं. इससे भिन्न किसी अन्य माध्यम से प्रेषित आपत्तियों यथा- रजिस्ट्री, डाक, ई-मेल आदि पर कोई विचार नहीं किया जायेगा.
3- यद्यपि इस सूचना को वेबसाइट पर अपलोड किये जाने में पर्याप्त सावधानी बरती गयी है, फिर भी किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि के लिए बोर्ड उत्तरदायी नहीं होगा.
4- उक्त भर्ती की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तृत सूचना/विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है. अभ्यर्थियों को परामर्श दिया जाता है कि अद्यतन स्थिति जानने हेतु नियमित तौर पर बोर्ड की उक्त वेबसाइट को इस परिशिष्ट के सम्बन्ध में देखते रहें.
About the Author

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें