यूपी के इस जिले में इस दिन लगेगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, नोट कर लीजिए तारीख और लोकेशन

0
यूपी के इस जिले में इस दिन लगेगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, नोट कर लीजिए तारीख और लोकेशन


Last Updated:

इस माह 10 अप्रैल को होम्योपैथिक दिवस है. ऐसे में प्रत्येक वर्ष की भांति इस दिन भी निशुल्क शिविर अभि होम्यो हाल होम्योपैथिक क्लीनिक पर लगने वाला है.

X

अभि होम्यो हाल में डॉ अभिराम कटियार 

फर्रुखाबाद: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही अब अन्य बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं. ऐसे में हर कोई सटीक इलाज की तलाश में हैं. ऐसे में अगर आप बेहतर इलाज करवाना चाहते हैं तो फर्रुखाबाद के मशहूर होम्योपैथिक डॉ अभिराम कटियार के क्लीनिक पर लगने जा रहा है मुफ्त स्वास्थ कैंप, जिसमें उपस्थित रहेंगे उनके साथ डॉक्टर. सत्यम कटियार बीएचएमएस, अश्वनी कुमार यादव बीएचएमएस, डॉ. सपन कटियार बीएचएमएस भी मरीजों इलाज करेंगे.

कमालगंज रेलवे रोड़ पर अभि होम्यो हाल क्लीनिक पर सेवाएं देने वाले डॉ अभिराम कटियार को चिकित्सा के क्षेत्र में काम करते हुए 15 वर्ष हो चुके हैं. इन वर्षों में हजारों मरीजों को मिले बेहतर इलाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं.

घातक बीमारियों में भी मददगार है इलाज

डॉ अभिराम कटियार बताते हैं कि उनके यहां पर कई मरीज ऐसे पहुंचे हैं जिन्हें दूसरी जगहों पर उपचार कराने पर कोई राहत नहीं मिली. इसके बाद मरीजों को उनके यहां बेहतर इलाज मिला और फायदा भी हो रहा है. शिविर में निम्न बीमारियों का इलाज उपलब्ध रहेगा. पथरी, बवासीर, अस्थमा, जोड़ों का दर्द माइग्रेन, बुखार, दाद, खुजली, स्त्री रोग बालों के रोग, कील मुंहासे आदि सभी रोगों का इलाज किया जायेगा.

कब लगेगा निशुल्क कैंप

इसी माह 10 अप्रैल को होम्योपैथिक दिवस है. ऐसे में प्रत्येक वर्ष की भांति इस दिन भी निशुल्क शिविर अभि होम्यो हाल होम्योपैथिक क्लीनिक पर लगने वाला है. जिसमें जिले के साथ ही दूर- दराज से भारी संख्या में मरीज पहुंचने की उम्मीद है. ऐसे में अगर आप भी कराना चाहते हैं उपचार या लेना चाहते है परामर्श तो इस दिन पहुंचे.

जानिए लोकेशन

अगर आप फर्रुखाबाद के कमालगंज रेलवे रोड़ पर पहुंचना चाहते हैं, तो रेल मार्ग के साथ ही बस, टेंपो से भी आसानी से आ सकते है. जिसके लिए रेलवे स्टेशन के पास रेलवे रोड़ पर शिव मंदिर के सामने यह अभि होम्यो हाल होम्योपैथिक क्लीनिक मौजूद है.

homeuttar-pradesh

यूपी के इस जिले में इस दिन लगेगा निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, नोट कर लीजिए तारीख और लोकेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *