यूपी चुनाव 2027 में ताल ठोकेंगे चिराग! लखनऊ में कर दिया ये बड़ा ऐलान
Last Updated:
Chirag Paswan UP Chunav 2027 : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एलान किया है कि लोजपा (रामविलास) इस बार अपने संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती लखनऊ में मनाएगी. इसके साथ ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और आगामी 2027 का विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ने का फैसला कर सूबे की सियासत में नया हलचल पैदा कर दी है.
चिराग पासवान का लखनऊ में बड़ा ऐलान.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सियासी बिसात पर साल 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से बड़े-बड़े मोहरे चलने शुरू हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे एनडीए खेमे में हलचल शुरू हो गई है. चिराग पासवान ने रविवार को उत्तर प्रदेश की धरती से चुनावी हुंकार भरने का एलान कर दिया. चिराग पासवान के इस कदम के बाद उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरण पूरी तरह बदलने के आसार नजर आने लगे हैं.
देश की राजनीति में मजबूत युवा चेहरे के रूप में उभरे चिराग पासवान ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के संस्थापक और उनके पूजनीय पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती इस साल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेहद भव्य तरीके से मनाई जा रही है. यह पहली बार है जब लोजपा (रामविलास) बिहार की सीमाओं से बाहर निकलकर उत्तर प्रदेश की राजधानी में इतना बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन कर रही है.
यूपी में संगठन विस्तार और ‘मिशन 2027’ की शुरुआत
चिराग पासवान ने लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए साफ किया कि लोजपा (रामविलास) अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर पसारने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में हमारी पार्टी बड़े विजन के साथ विस्तार की ओर अग्रसर है. हम पूरे देश में संगठन को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. इसी सोच और विजन के साथ हमारा मुख्य फोकस अब उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देना है.”
#WATCH | Lucknow, UP | Union Minister Chirag Paswan says, “Lok Janshakti Party (Ram Vilas) has taken this decision that the birth anniversary celebration of our party’s founder, my father Ram Vilas Paswan, will be observed this year in Lucknow, Uttar Pradesh. In the coming days,… pic.twitter.com/T8HdszZGBg