यूपी पर मेहरबान गडकरी, 45 नए एक्सप्रेस-वे का ऐलान, आपके शहर को क्या मिला?

0
यूपी पर मेहरबान गडकरी, 45 नए एक्सप्रेस-वे का ऐलान, आपके शहर को क्या मिला?


Last Updated:

45 Greenfield Expressways In UP: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को विकास के एक्सप्रेस-वे पर दौड़ाने के लिए अपना खजाना खोल दिया है. एक भव्य शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में गडकरी ने ऐलान किया कि यूपी में 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये की लागत से 45 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण धार्मिक कॉरिडोर (राम वन गमन, राम जानकी मार्ग), 6-लेन रिंग रोड और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे जैसे महाप्रोजेक्ट्स को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया गया है. गडकरी के इन एलानों ने साबित कर दिया है कि अगले कुछ वर्षों में यूपी का रोड नेटवर्क पूरे देश के लिए एक नजीर बनेगा.

Zoom

ग्रीन-फील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने का ऐलान, किन-किन जिलों के लिए खुशखबरी?

लखनऊ: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के विकास के लिए अपने खजाने खोल दिए. कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के दौरान लखनऊ में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने यूपी के विकास और नए प्रोजेक्ट को लेकर कई ऐलान किए. उन्होंने मजबूत रोड नेटवर्क पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

कार्यक्रम में गडकरी ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से कुल 45 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है. इन एक्सप्रेस-वे के बनने से न सिर्फ सफर का समय आधा रह जाएगा, बल्कि औद्योगिक विकास को भी नए पंख मिलेंगे.

नए ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का हुआ ऐलान:

  • बाराबंकी से बहराइच
  • कानपुर से भोपाल
  • कानपुर से कबरई
  • आगरा से ग्वालियर
  • शाहजहांपुर से हरदोई, बरेली, पीलीभीत होते हुए सितारगंज तक एक नया एक्सप्रेस-वे.

इन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम

  • गडकरी ने बताया कि सिर्फ नई घोषणाएं ही नहीं हो रही हैं, बल्कि पुरानी परियोजनाओं पर भी बुलेट की रफ्तार से काम चल रहा है.
  • वाराणसी से कोलकाता: आगरा-अलीगढ, अलीगढ-मथुरा और वाराणसी-कोलकाता जैसे प्रमुख मार्गों का 45% काम पूरा हो चुका है.
  • पूर्वांचल को सौगात: पडरौना से तमकुहीराज तक नई सड़क को मंजूरी दे दी गई है. इसके अलावा गाजीपुर से बलिया तक सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है.
  • गोरखपुर की बल्ले-बल्ले: गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है. वहीं, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का भूमि पूजन इसी साल कर दिया जाएगा.

सोनौली से गोरखपुर रोड, मथुरा से हाथरस और मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा का कार्य भी अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा.

धार्मिक पर्यटन को बूस्टर डोज
उत्तर प्रदेश अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए नितिन गडकरी ने बताया कि बौद्ध सर्किट का कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया गया है. वहीं, भगवान राम से जुड़े आस्था के प्रमुख मार्गों – राम वन गमन मार्ग और राम जानकी मार्ग सहित कई अन्य धार्मिक सड़कों का निर्माण भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. इससे श्रद्धालुओं को तीर्थाटन में विशेष सहूलियत मिलेगी.

6 बड़े शहरों को इसी साल मिलेंगे ‘रिंग रोड’

शहरों को भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड का निर्माण गडकरी के विजन का अहम हिस्सा है. उन्होंने कार्यक्रम में यह खुशखबरी दी कि यूपी के 6 प्रमुख शहरों में रिंग रोड का काम इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा.

कानपुर: 6-लेन रिंग रोड

अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और चित्रकूट: इन सभी शहरों में 4-लेन रिंग रोड का काम इसी साल (2026) पूरा हो जाएगा.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *