यूपी पुलिस में होना है भर्ती, तो इन आसान तरीकों से करें तैयारी

0
यूपी पुलिस में होना है भर्ती, तो इन आसान तरीकों से करें तैयारी


Last Updated:

Meerut News: नवंबर महीने में यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. ऐसे में जिन युवाओं को भी पुलिस में जाने का सपना है. अगर वह रीजनिंग के साथ अन्य विषय पर फोकस करना शुरू कर दें, तो निश्चित सफलता मिलेगी.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ सहित अन्य जनपद से तालुक रखने वाले जो भी युवा नंवबर माह में शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना चाहते हैं, तो वे अगर अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दें, तो वह निश्चित तौर पर सफलता हासिल कर सकते हैं. यह बात लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए रीजनिंग एक्सपर्ट अमित नगर द्वारा कही गई.

रीजनिंग पर करें विशेष फोकस 

रीजनिंग एक्सपर्ट अमित नागर ने लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए कहा कि युवा अभी से ही अपनी रीजनिंग की तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना फिर उसके उनके लिए एक औपचारिकता रहेगी. अगर वह पहले से ही तैयारी करते हुए चलेंगे, तो उन्हें यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा में काफी मदद मिलेगी. रीजनिंग एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसकी जितने अच्छे से तैयारी की जाए उतने ही सफलता की चांसेस बढ़ जाते हैं.

उन्होंने बताया कि पेपर में 55 क्वेश्चन रीजनिंग से संबंधित पूछे जाते हैं, जिसमें अक्सर युवा गलत आंसर दे देते हैं. अगर वह इसकी तैयारी अच्छे से करें, तो उन्हें रीजनिंग का आंसर देने में बिल्कुल भी दिक्कत का सामना करना नहीं पड़ेगा.

विषय के लिए निर्धारित कर लें समय 

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने समय अवधि को निर्धारित करें. उन्होंने कहा कि अगर आप यूपी पुलिस में जाना चाहते हैं, तो 8 घंटे का समय अपनी पढ़ाई के लिए निकाल लें. यह जरूरी नहीं है कि वह लगातार 8 घंटे पढे़ं.

यह युवाओं पर निर्भर है कि आप अपने सब्जेक्ट के अनुसार अपने घंटे को निर्धारित करें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 2 घंटे आवश्यक हैं. ऐसे में आप सब्जेक्ट अनुसार दो-दो घंटे तैयारी करते रहेंगे, तो उससे आपकी सफलता के चांसेस बढ़ जाते हैं. परीक्षा में हिंदी, इतिहास, सामान्य ज्ञान से संबंधित क्वेश्चन भी युवाओं से पूछे जाते हैं.

बताते चलें कि अगर आप सभी इन टिप्स को फॉलो करेंगे, तो निश्चित तौर पर आपको भी सफलता मिलेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी पुलिस में होना है भर्ती, तो इन आसान तरीकों से करें तैयारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *