यूपी में आंधी-तूफान और बारिश पर लगा ब्रेक, अब फिर सताएगी भीषण गर्मी

0
यूपी में आंधी-तूफान और बारिश पर लगा ब्रेक, अब फिर सताएगी भीषण गर्मी


Last Updated:

UP Weather Today: यूपी में अगले 48 घंटे तक मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा. वहीं, 16 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इसके बाद फिर बादलों की आवाजाही के बीच बारिश होगी. 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी के कई…और पढ़ें

यूपी में मौसम रहेगा साफ

हाइलाइट्स

  • यूपी में अगले 5 दिनों में तापमान 3-5 डिग्री बढ़ेगा.
  • 16 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा.
  • झांसी में सर्वाधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

वाराणसी: यूपी में बारिश, आंधी के दौर पर अब ब्रेक लग गई है. अगले 48 घंटो तक यूपी में मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी उछाल आएगा. उसके बाद फिर यूपी के अलग-अलग जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और बारिश के बूंदाबांदी के बीच बादलों के गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई देगी. बता दें कि 16 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा.

IMD के अनुसार 15 अप्रैल को यूपी के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान दिन चढ़ने के साथ धूप की तीखी किरणें लोगो को सताएगी. वहीं, 16 अप्रैल को भी मौसम यूं ही रहेगा. उसके बाद 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है. बात 18 अप्रैल की करें तो इस दिन दोनों ही संभाग में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. 19 अप्रैल को भी दोनो ही संभाग में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.

(नोट – यह आंकड़ा सोमवार का है)

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
लखनऊ 36.6/20.0 91
आगरा 35.7/24.3 103
कानपुर 35.0/21.0 66
मेरठ 35.2/18.9 114
वाराणसी 34.9/20.2 67

तापमान में आएगा उछाल

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में अगले 5 दिनों 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आएगा. वहीं, बात न्यूनतम तापमान की करें तो अगले 5 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान उछाल आ सकता है.

झांसी रहा सबसे गर्म जिला

लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को यूपी का झांसी सबसे गर्म जिला रहा. यहां सर्वाधिक तापमान 37.5 सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान फुर्सतगंज में 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

homeuttar-pradesh

यूपी में आंधी-तूफान और बारिश पर लगा ब्रेक, अब फिर सताएगी भीषण गर्मी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *