यूपी में कब होगी बारिश? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, IMD का हीट वेव को लेकर अलर्ट
Last Updated:
UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 24 से लेकर 26 अप्रैल तक भीषण लू की चेतावनी जारी की है. हाालंकि 26 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद बारिश की संभावना जताई गई है. फिलहाल पूरे सूबे में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी है. पश्चिमी यूपी में रातों को भी लू चलने की भविष्यवाणी की गई है.
यूपी में बारिश को लेकर संभावना जताई गई है.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए मौसम का बुलेटिन जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 72 घंटे तक सूबे में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक मेरठ, अलीगढ़, बलिया और बहराइच में तापमान पहले ही बढ़ चुका है. अब अगले 2 से 3 दिन यानी कि 26 अप्रैल तक राज्य में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है. पूरे राज्य में भीषण लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात भी गर्म रहने वाली है, जिससे लोगों को सुकून तक नहीं मिलेगा.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें