यूपी में किसको पकड़ने पहुंची थी बिहार पुलिस? जहां खुद भीड़ के चंगुल में गई फंस

0
यूपी में किसको पकड़ने पहुंची थी बिहार पुलिस? जहां खुद भीड़ के चंगुल में गई फंस


Last Updated:

Ambedkarnagar Latest News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में बिहार पुलिस को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की की. बाद में जब लोकल पुलिस पहुंची तब उन्होंने भीड़ से बिहार पुलिस को बचाया. आइए जानते हैं आखिर बिहार पुलिस किसको पकड़ने गई थी.

Zoom

बिहार पुलिस के साथ धक्का-मुक्की.

अंबेडकरनगर/मनीष वर्मा: उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस की दबिश के दौरान जमकर हंगामा हो गया. युवती को भगाने के आरोपी युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी को फरार करा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

पूरा मामला भीटी थाना क्षेत्र के सखौना पीरपुर गांव का है. गांव निवासी संदीप राजभर पर बिहार के बक्सर जिले से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है. युवती के परिजनों की तहरीर पर बिहार में मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान बिहार पुलिस को आरोपी की लोकेशन अंबेडकरनगर में मिली. जिसके बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने गांव पहुंची.

बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस जैसे ही गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ने लगी, तभी उसके परिजन और कुछ ग्रामीण मौके पर जुट गए. आरोप है कि लोगों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी. वायरल वीडियो में भी कुछ लोग पुलिस के सामने आरोपी युवक को भगाते नजर आ रहे हैं. हंगामे और अफरा-तफरी के बीच आरोपी संदीप मौके से फरार हो गया.

स्थिति बिगड़ने पर बिहार पुलिस ने स्थानीय भीटी थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस टीम से हाथापाई करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *