यूपी में गजब का हुआ मौसम, प्रयागराज-बांदा में रेड अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में चलेगी हवा

0
यूपी में गजब का हुआ मौसम, प्रयागराज-बांदा में रेड अलर्ट, नोएडा-गाजियाबाद में चलेगी हवा


लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम अभी बदलने का नाम नहीं ले रहा है. तेज धूप, गर्मी, बढ़ते तापमान और लू के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी 5 से 6 दिन तक गर्मी और तापमान से राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि 6 दिन बाद मौसम का रुख बदल सकता है. प्रदेश में कई जगह पर बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे राहत की उम्मीद है. वहीं 24 मई के मौसम की बात करें तो चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, फतेहपुर और बांदा में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सोनभद्र, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में हीट वेव और गर्म रातों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

नोएडा-गाजियाबाद में हीट वेव के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट
मथुरा, महामायानगर, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरेया में गर्जन व हीटव वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, मेरठ, बागपत, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कांशीरामनगर जिले में हीट वेव के साथ-साथ तेज हवाएं और गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में कहीं गर्मी तो कहीं बारिश.

इन जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट
फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर,लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलारमपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, अयोध्या, बहराइच, खीरी में हीट वेव और गर्म रात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई भी मौसम तंत्र एक्टिव न होने के कारण शुष्क और साफ मौसम के आसार हैं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में आ रही गर्म और शुष्क पछुवा हवाओं के कारण संवेदी उष्मा से बढ़ोतरी होगी, इसकी वजह से प्रदेश में आगामी एक सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर लू का असर बढ़ेगा. कहीं-कहीं रातें भी गर्म होने की संभावना है.

देश भर में कैसा रहेगा मौसम
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.वहीं पंजाब से दक्षिणी पश्चिम राजस्थान तक विस्तृत द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन या वज्रपात के साथ झोंकेदार हवा और छिटपुट बारिश की संभावना भी है. उन्होंने बताया कि 6 दिन बाद प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. जिससे तापमान में गिरावट महसूस होगी. हालांकि जिन जगहों पर बारिश नहीं भी होगी तो वहां पर भी तापमान में गिरावट के आसार व्यक्त किए जा रहे हैं.

यूपी में भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना हुआ बेहाल. (सांकेतिक तस्वीर-AI)

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें
हीट वेव से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. प्यास को बिल्कुल भी टाले नहीं. प्यास लगने पर तुरंत पानी पीयें. फुल कपड़ा पहनें. सिर को ढककर बाहर निकलें

अगर किसी को लू लग जाए तो क्या करें
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर तुरंत सूती गीले कपड़े से पोछें एवं चिकित्सक से संपर्क करें.

यात्रा करते वक्त हीट वेव से कैसे बचें
यात्रा करते वक्त पहले ये जरुर सोचें की यह यात्रा जरुरी है की नहीं. फिर अगर बाहर जाना हो तो टोपी या सिर पर गमछा रखकर धूप में चलें. आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग कर सकते हैं. यात्रा के वक्त पीने का पानी साथ लेकर जाएं.

यूपी में क्यों पड़ रही है इतनी गर्मी
आपको बता दें कि यूपी के आसमान में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम या बादल एक्टिव नहीं है. शुष्क मौसम होने के कारण सूरज की सीधी किरणें धरती को तपा रही हैं, जिससे अगले 4 से 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. 19 मई से 22 मई के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज लू और खासकर दक्षिणी भाग के जिलों में भीषण लू चलने की आशंका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *